Skip to main content
Home › Tribal › धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर झारखंड की महिलाओं को राज्य सरकार का उपहार, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का भुगतान
RanchiTribalJharkhand News Desk

धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर झारखंड की महिलाओं को राज्य सरकार का उपहार, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का भुगतान

धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर झारखंड की महिलाओं को राज्य सरकार का उपहार, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का भुगतान

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 3 लाख 94 हजार 07 महिलाओं के खातों में अक्टूबर माह की सम्मान राशि हस्तांतरित प्रत्येक लाभुक को मिले ₹2,500, जिले की महिलाओं के बीच कुल ₹98 करोड़ 50 लाख 17 हजार 500 रुपये का भुगतान

रांची: धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को सम्मान और आर्थिक संबल का उपहार दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के अंतर्गत रांची जिले की 3 लाख 94 हजार 07 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर 2026 माह की सम्मान राशि का सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है। योजना के तहत प्रत्येक लाभुक के खाते में ₹2,500 की दर से आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से कुल ₹98 करोड़ 50 लाख 17 हजार 500 रुपये की राशि हस्तांतरित की गई है।

धनतेरस और दीपावली से ठीक पहले सम्मान राशि मिलने से जिले की लाखों महिलाओं के परिवारों में त्योहार की खुशियां और बढ़ेंगी। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने, घरेलू खर्चों में सहयोग देने तथा आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य सरकार की महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। धनतेरस एवं दीपावली जैसे पावन त्योहारों से पूर्व लाभुक महिलाओं के खातों में सम्मान राशि का हस्तांतरण सरकार की महिला हितैषी सोच और उनके प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस राशि से महिलाओं को अपने परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति करने और त्योहार की खुशियों में सहभागी बनने में सहायता मिलेगी। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि योजना का लाभ सभी पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे।

रांची जिले में योजना के अंतर्गत प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रवार लाभुकों की संख्या निम्नवत है :-

1. अनगड़ा – 16,705

2. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 13,347

3. बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 10,042

4. बेड़ो – 20,562

5. बुंडू – 8,556

6. बुंडू नगर पंचायत – 3,558

7. बुढ़मू – 17,765

8. चान्हो – 19,332

9. हेहल शहरी क्षेत्र – 16,308

10. इटकी – 10,135

11. कांके – 31,502

12. कांके शहरी क्षेत्र – 1,280

13. खलारी – 9,597

14. लापुंग – 11,784

15. मांडर – 22,933

16. नगड़ी – 18,250

17. नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,216

18. नामकुम – 17,958

19. नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,504

20. ओरमांझी – 17,840

21. राहे – 9,531

22. रातू – 20,290

23. सिल्ली – 21,282

24. सोनाहातू – 13,088

25. तमाड़ – 18,751

26. टाउन अर्बन – 25,891

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के माध्यम से राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उनके जीवन स्तर में सुधार लाने तथा सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। धनतेरस के अवसर पर सम्मान राशि का यह हस्तांतरण राज्य की महिलाओं के लिए दीपावली से पहले एक विशेष सौगात है।

Share this article