Skip to main content
Home › Infrastructure › उपायुक्त श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
ChatraInfrastructureJharkhand News Desk

उपायुक्त श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

उपायुक्त श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

बैंकिंग एवं वित्तीय समावेशन की प्रगति की हुई समीक्षा, विभिन्न योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने का निर्देश

चतरा:   समाहरणालय सभाकक्ष में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति (DLCC), जिला परामर्शदात्री समिति (DCC), जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC), जिला स्तरीय पुनरीक्षण एवं सलाहकार समिति (DLRAC) तथा MAP की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, ऋण प्रवाह एवं वित्तीय समावेशन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बैंकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं प्राथमिकता वाले क्षेत्रों से संबंधित लक्ष्य आवंटित किए गए। उपायुक्त ने सभी बैंकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवंटित लक्ष्यों को पूरा करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

बैठक में CD Ratio एवं वार्षिक ऋण योजना (ACP) के तहत निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से किसानों को ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। वहीं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना (PMFME) एवं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। स्वयं सहायता समूहों (SHG) को बैंक ऋण से जोड़ने तथा उन्हें आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त वित्तीय समावेशन के तहत बैंकिंग सेवाओं का विस्तार, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एवं प्रधानमंत्री जन-धन योजना (PMJDY) के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। युवाओं को कौशल विकास एवं स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि बैंक एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि जिले में ऋण प्रवाह बढ़ाने, स्वरोजगार के अवसर सृजित करने तथा वित्तीय सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से हासिल किया जा सके।

बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), चतरा, सभी बैंकों के समन्वयक, DDM NABARD श्री मृत्युंजय बख्शी एवं RBI के अधिकारी श्री गौरव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this article