Skip to main content
Home › National › संविधान दिवस के अवसर पर आज राँची समाहरणालय में संविधान की प्रस्तावना पठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया
RanchiNationalJharkhand News Desk

संविधान दिवस के अवसर पर आज राँची समाहरणालय में संविधान की प्रस्तावना पठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

संविधान दिवस के अवसर पर आज राँची समाहरणालय में संविधान की प्रस्तावना पठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

कार्यक्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ऑनलाइन रूप से जुड़े रहे और संविधान की प्रस्तावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की

रांची:   संविधान दिवस के अवसर पर आज राँची समाहरणालय के ब्लॉक-ए, द्वितीय तल, कमरा संख्या-207 में संविधान की प्रस्तावना पठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ऑनलाइन रूप से जुड़े रहे और संविधान की प्रस्तावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उप विकास आयुक्त राँची श्री संजय भगत ने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का पठन कराया।

इस दौरान अपर समाहर्ता राँची श्री रामनारायण सिंह, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राँची श्रीमती मोनी कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी राँची श्री अखिलेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राँची वसीम अहमद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Share this article