Skip to main content
Home › Mining & Industry › उपायुक्त श्री संदीप कुमार की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई संपन्न, अवैध खनन और परिवहन के ख़िलाफ सख़्त एक्शन लेने का दिया निर्देश
LateharMining & IndustryJharkhand News Desk

उपायुक्त श्री संदीप कुमार की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई संपन्न, अवैध खनन और परिवहन के ख़िलाफ सख़्त एक्शन लेने का दिया निर्देश

उपायुक्त श्री संदीप कुमार की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई संपन्न, अवैध खनन और परिवहन के ख़िलाफ सख़्त एक्शन लेने का दिया निर्देश

दिनांक 28.10.2026 से अब तक अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध 40 निरीक्षण किए गए हैं, जिनमें 29 वाहनों को जब्त कर 03 प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा 15 लाख 76 हजार 601 रुपए जुर्माना राशि की वसूली की गई।

लातेहार:   आज दिनांक 26.11.2026 को उपायुक्त श्री संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने अवैध खनन, परिवहन व भंडारण की रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि दिनांक 28.10.2026 से अब तक अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध 40 निरीक्षण किए गए हैं, जिनमें 29 वाहनों को जब्त कर 03 प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा 15 लाख 76 हजार 601 रुपए जुर्माना राशि की वसूली की गई।

उपायुक्त ने जिला अंतर्गत अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन रोकने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों , थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से औचक छापेमारी करने एवं इसमें संलग्न व्यक्तियों पर कारवाई करने का निर्देश दिया एवं अनियमितता पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने खनन क्षेत्रों एवं खनिज परिवहन वाले मार्गों पर सतत निगरानी बनाए रखने तथा विभागीय पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में एक भी वाहन से अवैध खनन नहीं होने देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए उन्होंने दोषियों को पकड़ते हुए तुरंत उन पर एफआईआर दर्ज करने एवं संबंधित पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता श्री सलमान जफर खिजरी, डीएलओ श्री प्रभात कुमार, जिला खनन पदाधिकारी श्री नदीम सफी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री उमेश मंडल , जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन, कोल कंपनियों के अधिकारी ,प्रतिनिधि, अन्य संबंधित पदाधिकारी ,थाना प्रभारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी अंचल अधिकारी जुड़े थे।

Share this article