Skip to main content
Home › Agriculture › राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत CRP एवं कृषि सखियों के लिए पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
DeogharAgricultureJharkhand News Desk

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत CRP एवं कृषि सखियों के लिए पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत CRP एवं कृषि सखियों के लिए पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

कृषि विज्ञान केंद्र, देवघर का यह प्रयास राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के उद्देश्यों को ग्रामीण स्तर तक पहुँचाने तथा जिले में पर्यावरण अनुकूल, कम लागत वाली कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है

देवघर:    कृषि विज्ञान केंद्र, सुजानी, देवघर द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत सीआरपी एवं कृषि सखियों के लिए 5 (पाँच) दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उद्यान पदाधिकारी, देवघर एवं वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र, देवघर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला उद्यान पदाधिकारी, देवघर के प्रायोजन से कृषि विज्ञान केंद्र, सुजानी, देवघर में आयोजित कियाजारहाहै। इसमें कुल 12 प्रतिभागी भाग ले रहे है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीआरपी एवं कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती की अवधारणा, सिद्धांतों, तकनीकी पहलुओं एवं व्यावहारिक विधियों से अवगत कराना तथा उन्हें ग्रामीण स्तर पर किसानों के बीच प्राकृतिक खेती के प्रचार-प्रसार के लिए सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान कृषि विज्ञान केंद्र केडॉ. राजन कुमार ओझा, कार्यक्रम समन्वयक-सह-मृदा वैज्ञानिक तथा डॉ. विवेक कश्यप, वैज्ञानिक (पौधा संरक्षण) द्वारा मुख्य रूप से प्राकृतिक खेती से संबंधित विभिन्न तकनीकी विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

जिला उद्यान पदाधिकारी, देवघर द्वारा अपने संबोधन में बताया गया किपारिस्थितिक तंत्र सेवाएं और प्राकृतिक खेतीआपस में गहराई से जुड़े हुए हैं।प्राकृतिक खेतीकृषि की एक पारंपरिक और रसायन-मुक्त पद्धति है। इसमें रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बजाय स्थानीय रूप से उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों (जैसे गाय का गोबर, गोमूत्र, गुड़, बेसन और मिट्टी के सूक्ष्मजीव) का उपयोग किया जाता हैवरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, कृषि विज्ञान केंद्र, देवघर द्वारा नेशनल मिशन अॉन नेचुरल फार्मिंग के तहत इंटीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम के माध्यम से विविधीकरण का उद्देश्य फसलों को कृषि से जुड़े अन्य व्यवसायों के साथ जोड़कर, खेती के ऐसे तरीकों को बढ़ावा देना है जो विविध हों, टिकाऊ हों और जिनसे आय प्राप्त हो सके।

इसका मुख्य उद्देश्य किसानों की किसी एक फसल पर निर्भरता को कम करना, खेती की उत्पादकता बढ़ाना, कृषि संसाधनों का पुनर्चक्रण करना और पूरे वर्ष नियमित आय सुनिश्चित करना कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, आच्छादन (मल्चिंग), वाफसा, स्थानीय संसाधनों से प्राकृतिक कृषि आदानों का निर्माण, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जैव विविधता एवं प्राकृतिक तरीके से फसल प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक खेती के विभिन्न मॉडलों एवं तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया जाएगा।

प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करने, गांव स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, किसान समूहों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा प्राकृतिक खेती से संबंधित तकनीकी जानकारी किसानों तक पहुँचाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित सीआरपी एवं कृषि सखियाँ अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्राकृतिक खेती के विस्तार, किसानों की क्षमता वृद्धि एवं रासायनिक उर्वरकों तथा कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

कृषि विज्ञान केंद्र, देवघर का यह प्रयास राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के उद्देश्यों को ग्रामीण स्तर तक पहुँचाने तथा जिले में टिकाऊ, पर्यावरण अनुकूल एवं कम लागत वाली कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मौके पर केंद्र के कर्मी श्री रोहित कुमार दास, चन्दन कुमार रमानी, मृतुन्जय राउत उपस्थित थे।

Share this article