बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र के छठ घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश
लातेहार: उपायुक्त श्री संदीप कुमार की अध्यक्षता में नगर पंचायत द्वारा कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के कार्यान्वयन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो।
बैठक में आगामी छठ पूजा की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सभी छठ घाटों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छठ घाटों पर साफ-सफाई, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को ससमय सुनिश्चित किया जाए।
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
*बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, लातेहार श्री राजीव रंजन, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।