Skip to main content
Home › Education › उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
LateharEducationJharkhand News Desk

उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

लातेहार: उप विकास आयुक्त श्री सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में आज शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को शिक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार लाने एवं निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए आवश्यक है कि सभी संबंधित पदाधिकारी एवं शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने विद्यालयों में नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

अप्पार आईडी जेनरेशन को शत-प्रतिशत निर्धारित समय में पूरा करने का निर्देश दिया गया,वहीं विद्यालय में विद्यार्थियों का आधार कार्ड बनवाने और ज़ीरो बैलेंस पर शत-प्रतिशत एकाउंट खोलने का निर्देश दिया।

जिले के सभी विद्यालय के लिए ड्रिंकिंग वाटर का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया, साथ ही साथ छात्र छत्राओं के लिए फंक्शनल टॉयलेट,एडिशनल क्लास रूम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर निगरानी रखने तथा विद्यार्थियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं का लाभ ससमय उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिक्षा विभाग से संबंधित योजनाओं की नियमित समीक्षा करें तथा कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें, ताकि जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री गौतम कुमार साहू, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री ऋषिकेश कुमार,संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Share this article