Skip to main content
Home › Tribal › वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में शामिल होने रांची से दिल्ली रवाना हुए विधायक भूषण बाड़ा
TribalJharkhand News Desk

वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में शामिल होने रांची से दिल्ली रवाना हुए विधायक भूषण बाड़ा

वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में शामिल होने रांची से दिल्ली रवाना हुए विधायक भूषण बाड़ा

जोसिमा खाखा भी दिल्ली के लिए हुई रवाना

सिमडेगा। 

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में शामिल होने के लिए सिमडेगा विधायक सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूषण बाड़ा और जिप सदस्य सह  महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान जशपुर के पूर्व विधायक विनय भगत और उनकी टीम के सदस्य भी उनके साथ मौजूद थे। दिल्ली रवाना होने के क्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं में महारैली को लेकर खासा उत्साह देखा गया। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा बेहद जरूरी है। वोट जनता की सबसे बड़ी ताकत है और इसी ताकत के माध्यम से देश की सरकार चुनी जाती है। यदि मतदाता सूची की पारदर्शिता और मतदान प्रक्रिया पर सवाल खड़े होते हैं तो उनका निष्पक्ष तरीके से समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रही है और आगे भी जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी। विधायक ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा केवल राजनीतिक दलों की नहीं बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। मताधिकार आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार देता है। इसलिए मतदाता सूची में पारदर्शिता और वोट की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। वही जोसिमा खाखा ने कहा कि वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक अधिकारों और जनता की आवाज को बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है और इसकी निष्पक्षता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Share this article