Skip to main content
Home › Health › झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत चतरा सदर एवं सिमरिया में आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 213 लोगों ने कराया पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच के उपरांत 31 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह
ChatraHealthJharkhand News Desk

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत चतरा सदर एवं सिमरिया में आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 213 लोगों ने कराया पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच के उपरांत 31 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत चतरा सदर एवं सिमरिया में आयोजित हुआ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 213 लोगों ने कराया पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच के उपरांत 31 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

शिविर में JSLPS के कर्मियों, कैडर एवं स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। दोनों शिविरों में 213 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। 31 यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक संग्रह किया गया

चतरा:  15 से 28 नवंबर तक चल रहे झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद एवं JSLPS के CEO श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), चतरा के सौजन्य से आज 24 नवंबर को चतरा सदर एवं सिमरिया प्रखंड परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग देना था।

शिविर में JSLPS के कर्मियों, कैडर एवं स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। दोनों शिविरों में कुल 213 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। स्वास्थ्य जांच के उपरांत 31 यूनिट रक्त का सफलतापूर्वक संग्रह किया गया।

इस अवसर पर JSLPS के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने स्वस्थ एवं सक्षम नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने तथा अन्य लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प उपलब्ध नहीं है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान ही जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। रक्तदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से ऐसे शिविरों का आयोजन महत्वपूर्ण पहल है।

शिविरों के सफल आयोजन में रेडक्रॉस सोसायटी की टीम, चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, JSLPS के कर्मियों, कैडर एवं स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। JSLPS, चतरा की ओर से सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

आगामी रक्तदान शिविर

रक्तदान शिविरों की श्रृंखला के तहत आगामी 25 नवंबर को इटखोरी एवं कान्हाचट्टी प्रखंड में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Share this article