Skip to main content
Home › National › मृतक प्रवासी श्रमिक के आश्रित को ₹50 हजार की सहायता राशि का चेक प्रदान, प्रवासी श्रमिकों से श्रम विभाग में निबंधन कराने की अपील
LateharNationalJharkhand News Desk

मृतक प्रवासी श्रमिक के आश्रित को ₹50 हजार की सहायता राशि का चेक प्रदान, प्रवासी श्रमिकों से श्रम विभाग में निबंधन कराने की अपील

मृतक प्रवासी श्रमिक के आश्रित को ₹50 हजार की सहायता राशि का चेक प्रदान, प्रवासी श्रमिकों से श्रम विभाग में निबंधन कराने की अपील

रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने वाले सभी श्रमिक प्रवास पर जाने से पूर्व श्रम विभाग में अपना निबंधन अवश्य कराएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर विभाग द्वारा उन्हें व उनके परिजनों को ससमय नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

लातेहार:   तमिलनाडु में कार्यरत लातेहार जिले के प्रवासी श्रमिक स्वर्गीय मंटू तूरी, पिता संजय तूरी, ग्राम–सासंग, पोस्ट–कैमा, थाना एवं जिला–लातेहार का दिनांक 16.11.2026 को निधन हो गया था। उपायुक्त श्री संदीप कुमार के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा उनके पार्थिव शरीर को तमिलनाडु से पैतृक निवास स्थान तक लाने की व्यवस्था की गई थी।

इसी क्रम में पार्थिव शरीर को पैतृक निवास स्थान तक लाने में हुए खर्च के विरुद्ध नियमानुसार अंतरराज्यीय प्रवासी मजदूर सर्वेक्षण एवं पुनर्वास योजना के अंतर्गत मृतक प्रवासी श्रमिक स्वर्गीय मंटू तूरी के आश्रित पिता श्री संजय तूरी को ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की सहायता राशि का चेक अपर समाहर्ता श्री सलमान जफर खिजरी एवं श्रम अधीक्षक श्री दिनेश भगत द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

इस अवसर पर श्रम अधीक्षक श्री दिनेश भगत ने प्रवासी श्रमिकों से अपील करते हुए कहा कि रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने वाले सभी श्रमिक प्रवास पर जाने से पूर्व श्रम विभाग में अपना निबंधन अवश्य कराएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर विभाग द्वारा उन्हें एवं उनके परिजनों को ससमय नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Share this article