Skip to main content
Home › Tribal › 6वी कुरडेग भिखारिएट हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह हुआ यह हॉकी टूर्नामेंट 3 दिवसीय रहा 4 से 6 तक डुमरडीह परिश मैदान मैं खेला गया
TribalJharkhand News Desk

6वी कुरडेग भिखारिएट हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह हुआ यह हॉकी टूर्नामेंट 3 दिवसीय रहा 4 से 6 तक डुमरडीह परिश मैदान मैं खेला गया

6वी कुरडेग भिखारिएट हॉकी प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह हुआ यह हॉकी टूर्नामेंट 3 दिवसीय रहा 4 से 6 तक डुमरडीह परिश मैदान मैं खेला गया

टूर्नामेंट मैच महिला एवं पुरष वर्ग दोनों का था प्रथम फाइनल मैच महिला वर्ग का रहा जो की झारेन और कुरडेग के बीच खेला गया एवं अंत तक यहाँ मैच गोल रहित रहा अतः इस मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट के द्वारा किया गया जिसमे यहाँ मैच कुरडेग टीम ने झारेन की टीम को 2-1 से हारा कर जीत दर्ज की! इस मैच के तुरंत बाद पुरुष वर्ग का फाइनल मैच हुआ जो की छुमकाछप्पर और कुरडेग A के बीच खेला गया इस रोमांचक एवं जोश से भरे फाइनल मुकाबले में कुरडेग ने छुमाकाछाप्पर को 4-0 से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन, खेल भावना और अनुशासन की सराहना करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों ने मैदान पर अपनी प्रतिभा, मेहनत और संघर्ष से यह साबित किया कि खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और निरंतर प्रयास की पहचान है।

सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं आयोजन से जुड़े सभी साथियों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

खेलो, बढ़ो और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करो।

आज के कार्यक्रम मैं माननीय विधायक जी के अनुउपस्थिति के कारण विधायक जी के आदेश अनुसार अतिथि के रूप मैं पाकरटांड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का, सचिव अरविंद लुगुन, तिलेस्फोर टोप्पो,तुलसी प्रांगत खालखो कुरडेग प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित रहे और खिलड़ियों का मनोबल बढ़ाया एवं बधाइयां और शुभकामनाएं दी! अजीत लड़का जी ने सर्वे प्रथम विधायक जी का धन्यवाद किया और उनके सन्देश को सभी को सुनाया उन्होंने कहाँ सिमडेगा जिला जो की हॉकी की नर्सरी है उस पहचान को पुरे भारतवर्ष मै पहचाना मिले और जिले के हर एक प्रखंड से हमारी हॉकी की प्रतिभा निखर के सामने आए और जिले और राज्य का मान बढ़ाएं! अंत मैं अजीत लकड़ा जी ने खेल समिति को भी धन्यवाद दिया और माननीय विधायक जी की और भेंट कर सन्देश को कमिटी के सदस्यों सौपा इसके पश्चात पुरस्कार वितरण किया गया इस हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच मैं मुख्य रूप से उपस्थित रहे विशिष्ट अतिथि के रूप में फा.सुनील कुमार तिर्की, फा. फुलजेन्स कुल्लू, फा. भूषण केरकेटा, फा. अनस्लेम लुगुन, फा. बोनीफोस डूंगडूंग, फा. अशोक लड़का,एवं कुरडेग भिखारिएट कैथोलिक सभा अध्यक्ष श्री पीटर खाखा, कुरडेग भिखारियेट कैथोलिक युवा संघ अध्यक्ष श्री असीत लड़का, कुरडेग ऐसोशियन श्री जोसेफ तिग्गा, श्रीमती मोनिका तिग्गा, अजय मिंज, श्री सुजीत तिग्गा, श्री फ्रांसिस खालखो प्रखंड अध्यक्ष श्री तुलसी प्रांगत खालखो कुरडेग भिखारिएट कैथोलिक सभा उपध्यक्ष श्री प्रमोद किंडो एक सभी कुरडेग भिखारिएट के लोग एवं आमजन लोग उपस्थित रहे!

Share this article