uangtogel

23 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomejharkhandKoderma Police : जंगलों में चल रही अवैध महुआ शराब भट्ठियां ध्वस्त,...

Koderma Police : जंगलों में चल रही अवैध महुआ शराब भट्ठियां ध्वस्त, साढ़े सात लाख की सामग्री नष्ट

Koderma Police : तिलैया थाना क्षेत्र में पुलिस का बड़ा अभियान, 230 लीटर महुआ शराब और 6700 किलो जावा महुआ बरामद 

Koderma Police : झारखंड के कोडरमा जिले में पुलिस ने अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगलों में संचालित कई भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। तिलैया थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान भारी मात्रा में महुआ शराब, जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने करीब 7.49 लाख रुपये मूल्य की अवैध सामग्री नष्ट कर दी। इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

झारखंड के कोडरमा जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगलों में चल रही कई अवैध महुआ शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई तिलैया थाना क्षेत्र के गझंडी, हथुआधारण और जरगा के जंगली इलाकों में की गई, जहां लंबे समय से अवैध महुआ शराब निर्माण का धंधा संचालित हो रहा था।

पुलिस को लगातार मिल रही गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। मंगलवार को पुलिस टीम ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस की कार्रवाई देखते ही शराब कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 11 प्लास्टिक जार में रखा लगभग 220 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद किया। इसके अलावा बिरहोर टोला स्थित तिलैया बस्ती के एक चाय-नाश्ता दुकान से भी 10 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। इस प्रकार कुल 230 लीटर अवैध महुआ शराब पुलिस ने बरामद किया।

पुलिस की कार्रवाई यहीं नहीं रुकी। अभियान के दौरान 300 और 500 लीटर क्षमता वाले करीब 70 बड़े प्लास्टिक सिंटेक्स टैंकों में रखा लगभग 6700 किलोग्राम जावा महुआ भी बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही पूरे जावा महुआ को नष्ट कर दिया ताकि दोबारा इसका इस्तेमाल शराब निर्माण में न हो सके।

अवैध शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे ड्रम, पाइप, बड़े बर्तन और अन्य उपकरणों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही जंगलों में बनाई गई कई अस्थायी भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस के अनुसार जब्त और नष्ट की गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 49 हजार रुपये है।

इस पूरे मामले में तिलैया थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस फरार कारोबारियों की पहचान करने

jnews
jnewshttp://jharkhandnews.com
घा सिन्हा एक समर्पित और प्रतिभाशाली कंटेंट राइटर, वेबसाइट अपडेटर और डिजिटल हैंडलर हैं, जो बीते कई वर्षों से न्यूज़ और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वे विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से शोध कर सटीक, संतुलित और प्रभावी लेखन प्रस्तुत करती हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और पाठकों को सहज रूप से जोड़ने वाली है, जिससे जटिल खबरें भी आसानी से समझी जा सकती हैं। इसके साथ ही मेघा वेबसाइट मैनेजमेंट, कंटेंट अपडेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म हैंडलिंग में भी दक्ष हैं। वे नियमित रूप से वेबसाइट को अपडेट रखने, खबरों को समय पर प्रकाशित करने और कंटेंट की गुणवत्ता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनकी मेहनत, लगन और प्रोफेशनल अप्रोच ने उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है, जो समाज में जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

https://gregabandoned.com/urbex/

slot jepang

slot27

sip777

agung11

barudak88

barudak88

slot bet 100

https://www.bbadgvc.com/

togel china

https://therealicyspot.com/is-italian-ice-healthier-than-ice-cream/ https://therealicyspot.com/is-italian-ice-keto-friendly/

hongkong slot

hongkong slot

mahjong slot

slot scatter hitam

spaceman

pgsoft

slot qris

slot777

https://www.octhaimassage.com/services slot 4d