झारखंड के एक थाने में शिकायत करने पहुंची महिला से थाने में रेप करने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।