Skip to main content
Home › Health › जामताड़ा सहित 3 जिलों में मेडिकल कॉलेज अस्पताल खोले जाएंगे! स्वास्थ्य मंत्री और MMHPL के बीच एक 'लेटर ऑफ इंटेंट' (LOI) पर किए गए हस्ताक्षर
HealthJharkhand News Desk

जामताड़ा सहित 3 जिलों में मेडिकल कॉलेज अस्पताल खोले जाएंगे! स्वास्थ्य मंत्री और MMHPL के बीच एक 'लेटर ऑफ इंटेंट' (LOI) पर किए गए हस्ताक्षर

जामताड़ा सहित 3 जिलों में मेडिकल कॉलेज अस्पताल खोले जाएंगे! स्वास्थ्य मंत्री और MMHPL के बीच एक 'लेटर ऑफ इंटेंट' (LOI) पर किए गए हस्ताक्षर

जामताड़ा सहित 3 जिलों में मेडिकल कॉलेज अस्पताल खोले जाएंगे! स्वास्थ्य मंत्री और MMHPL के बीच एक 'लेटर ऑफ इंटेंट' (LOI) पर किए गए हस्ताक्षर

रांची: झारखंड के चार जिलों में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल खोले जाएंगे. वहीं इस योजना के तहत जामताड़ा में 100 MBBS सीट और 420 बेडेड मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल खुलेगा, इसके लिए अपर मुख्य सचिव (हेल्थ) अजय कुमार सिंह और स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा, रिम्स निदेशक डॉ. डीके सिन्हा की उपस्थिति में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और मेसर्स मणि मनीष हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड (MMHPL) के प्रतिनिधियों के बीच आशय पत्र (LOI) पर हस्ताक्षर हुए।

झारखंड में प्रथम चरण में चार जिलों में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल बनाने की योजना है. जिसके तहत खूंटी, जामताड़ा, धनबाद और गिरिडीह जिले में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल खोले जाने हैं. इसी योजना के तहत गुरुवार को जामताड़ा जिले में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पीपीपी मोड पर खोलने के लिए MoU हुआ है।

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए बीड निकाला गया था, अच्छी बात यह है कि महज एक रुपये की टोकन मनी पर यह LOI हुआ है. उन्होंने कहा जामताड़ा सदर अस्पताल को अपडेट कर उसे 420 बेडेड किया जाएगा. वहीं यहां 100 MBBS सीट पर मेडिकल की पढ़ाई होगी. उन्होंने बताया कि MMPHL लीड मेम्बर और आई केअर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च और डॉ. विधानचंद्र राय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भी शामिल हैं।

LOI के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि जब वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे, तो लगता था कि चुनाव जीतेंगे या नहीं. जब चुनाव जीता और स्वास्थ्य मंत्री बना, तो जामताड़ा की जनता की सेवा कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि जल्द ही जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का शिलान्यास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जो जामताड़ा सायबर क्राइम के लिए बदनाम रहा है, उसकी पहचान अब मेडिकल कॉलेज के लिए होगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड में जल्द रिम्स-2 का शिलान्यास की शुभ सूचना दी जाएगी. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वे लोग 1 रुपये में मंदिर निर्माण के लिए MoU करती है और हम 1 रुपये में अस्पताल और मेडिकल कॉलेज, यही सोच का अंतर है।

Share this article