Skip to main content
Home › Administration › दुर्गा पूजा से पहले रांची में फ्लैग मार्च निकाला गया; सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई
RanchiAdministrationJharkhand News Desk

दुर्गा पूजा से पहले रांची में फ्लैग मार्च निकाला गया; सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई

दुर्गा पूजा से पहले रांची में फ्लैग मार्च निकाला गया; सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई

रांचीः दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रांची पुलिस पूरी तरह सतर्क है. इसी कड़ी में बुधवार को पुलिस ने फिरायालाल चौक से मेन रोड होते हुए सुजाता चौक तक फ्लैग मार्च निकाला. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जवानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।

पुलिस फ्लैग मार्च के दौरान पूजा पंडालों, संवेदनशील इलाकों और विसर्जन जुलूस के निर्धारित रास्तों का निरीक्षण किया गया. साथ ही, ड्रोन की मदद से महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी गई. पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को मुस्तैदी से काम करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया।

फ्लैग मार्च में सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी, ग्रामीण एसपी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, पुलिस उपाधीक्षक नगर सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए. इसके अलावा रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ), क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और मोटरसाइकिल सवार पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे. कोतवाली और हिंदपीढ़ी समेत रांची के अन्य थाना क्षेत्रों में भी फ्लैग मार्च निकाला गया।

रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि पुलिस ने लोगों से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा न करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Share this article