रांची राज्य ब्यूरो 12 अप्रैल को आयोजित होनेवाली झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के प्रवेश पत्र में परीक्षा केंद्र के पते के साथ अभ्यर्थी के स्थायी निवास का पता अंकित हो गया। नौ अप्रैल से, आयोग की वेबसाइट पर जारी किए गए लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता था
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि प्रवेश पत्र के अंतर्गत आंशिक तकनीकी त्रुटि के कारण परीक्षा केंद्र के पते के साथ अभ्यर्थी के स्थानीय निवास का जिला अंकित हो गया था, जिसमें सुधार करते हुए सभी अभ्यर्थियों को -मेल के माध्यम से अवगत कराया गया है
आयोग ने अभ्यर्थियों को सुझाव दिया है कि उक्त सुधार के बाद फिर से प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी लिंक के माध्यम से डाउनलोड करते हुए परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। प्रवेश पत्र को डाक से नहीं भेजा जाएगा। प्रवेश पत्र में दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की भी सलाह दी गई है
यह भी कहा है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी होने की स्थिति में वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गए ई-मेल एवं दूरभाष पर संपर्क करें। आयोग ने क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किए जाने की भी सूचना दी है
