uangtogel

23 C
Delhi
Sunday, May 3, 2026
HomejharkhandJharkhand Nikay Chunav: धनबाद से देवघर तक झारखंड के चुनावों में दिखा...

Jharkhand Nikay Chunav: धनबाद से देवघर तक झारखंड के चुनावों में दिखा सियासी उथल-पुथल का असर

Jharkhand Nikay Chunav: झारखंड में नगर निकाय चुनाव भले ही औपचारिक रूप से दलीय आधार पर नहीं हो रहे हों, लेकिन राजनीति का गहरा असर इन चुनावों पर साफ झलक रहा है। चुनाव चिन्ह भले ही राजनीतिक पार्टियां न दें, लेकिन वे प्रत्याशियों को समर्थन देकर अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रही हैं। इस वजह से इन चुनावों में भी दलबदल और सियासी खेल देखने को मिल रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों ने महापौर, नगर परिषद और नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए खास रणनीतियां बनाई हैं और अपने समर्थकों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से काम किया है।

राज्य के कई राजनीतिक दलों ने जिलाध्यक्षों से संभावित उम्मीदवारों के नाम लिए और गहन मंथन के बाद उन्हें समर्थन दिया। इस बार समर्थन पाने के लिए कई नेताओं ने अपनी पार्टियां भी बदलीं। धनबाद नगर निगम इसका प्रमुख उदाहरण है, जहां पूर्व मेयर और बीजेपी नेता चंद्रशेखर अग्रवाल ने नामांकन भरते ही झामुमो की सदस्यता ले ली। जबकि भाजपा ने बाद में संजीव अग्रवाल को समर्थन देने की घोषणा की। इसी तरह झामुमो विधायक दशरथ गगरई के भाई विजय गगरई को बीजेपी में शामिल कर समर्थन दिया गया, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मची।

रांची नगर निगम में भी राजनीतिक रस्साकशी देखने को मिली। बीजेपी ने महापौर पद के लिए रोशनी खलखो को समर्थन दिया, लेकिन पार्टी के एसटी मोर्चा के मीडिया प्रभारी राजेंद्र मुंडा पहले ही नामांकन भर चुके थे। देवघर नगर निगम में बीजेपी ने महापौर पद के लिए रीता चौरसिया को समर्थन दिया, लेकिन पार्टी के ही नेता बाबा बलियासे ने भी नामांकन भरा था। पहले चर्चा थी कि पार्टी बाबा बलियासे को समर्थन दे सकती है, लेकिन अंत में अलग फैसला हुआ। ऐसे घटनाक्रमों से साफ होता है कि चुनावों में राजनीतिक दलों की रणनीति और नेताओं के बीच दलबदल आम बात हो गई है।

इन सभी घटनाओं से यह स्पष्ट हो जाता है कि झारखंड के नगर निकाय चुनाव पूरी तरह से राजनीति के प्रभाव में हैं। भले ही चुनाव दलीय आधार पर न हों, लेकिन समर्थन, रणनीति, और दलबदल ने चुनाव को बेहद रोचक और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। राजनीतिक दलों की सक्रियता और नेताओं की सत्ता के लिए होड़ चुनावों के महत्व को बढ़ा रही है। इससे न सिर्फ स्थानीय प्रशासन की दिशा प्रभावित होगी, बल्कि भविष्य की सियासी परिदृश्य पर भी गहरा असर पड़ेगा।

jnews
jnewshttp://jharkhandnews.com
घा सिन्हा एक समर्पित और प्रतिभाशाली कंटेंट राइटर, वेबसाइट अपडेटर और डिजिटल हैंडलर हैं, जो बीते कई वर्षों से न्यूज़ और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वे विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से शोध कर सटीक, संतुलित और प्रभावी लेखन प्रस्तुत करती हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और पाठकों को सहज रूप से जोड़ने वाली है, जिससे जटिल खबरें भी आसानी से समझी जा सकती हैं। इसके साथ ही मेघा वेबसाइट मैनेजमेंट, कंटेंट अपडेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म हैंडलिंग में भी दक्ष हैं। वे नियमित रूप से वेबसाइट को अपडेट रखने, खबरों को समय पर प्रकाशित करने और कंटेंट की गुणवत्ता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनकी मेहनत, लगन और प्रोफेशनल अप्रोच ने उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है, जो समाज में जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

https://gregabandoned.com/urbex/

slot jepang

slot27

sip777

agung11

barudak88

barudak88

slot bet 100

https://www.bbadgvc.com/

togel china

https://therealicyspot.com/is-italian-ice-healthier-than-ice-cream/ https://therealicyspot.com/is-italian-ice-keto-friendly/

hongkong slot

hongkong slot

mahjong slot

slot scatter hitam

spaceman

pgsoft

slot qris

slot777