uangtogel

23 C
Delhi
Friday, May 1, 2026
HomejharkhandJharkhand News: पलामू पुलिस ने पकड़ा मिनी मोबाइल फैक्ट्री का भंडाफोड़, जालसाजी...

Jharkhand News: पलामू पुलिस ने पकड़ा मिनी मोबाइल फैक्ट्री का भंडाफोड़, जालसाजी का बड़ा खुलासा

Jharkhand News: पलामू पुलिस ने पांकी इलाके में एक अवैध “मिनी मोबाइल फैक्ट्री” का भंडाफोड़ किया है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोबाइल फोन की मरम्मत और असेंबलिंग करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विकल्‍प कुमार सिंह (30 वर्ष), निवासी खप सरौना, पांकी थाना क्षेत्र और रंजीत कुमार (24 वर्ष), निवासी पांकी के रूप में हुई है। इन दोनों के बयान के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन, मदरबोर्ड, मोबाइल बॉडी, चार्जर, बैटरी तथा मोबाइल से जुड़ा कूड़ा-कर्कट बरामद किया।

पलामू के एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि विकल्‍प कुमार सिंह जियो और सैमसंग के कीपैड मोबाइल फोन अपने घर से अवैध रूप से बनाकर बेच रहा था। इस सूचना पर लेस्लीगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विकल्‍प के घर छापेमारी की। पुलिस को घर की पहली मंजिल पर एक कमरे में मोबाइल फोन की मरम्मत और असेंबलिंग का पूरा सेटअप मिला जिसे मिनी मोबाइल फैक्ट्री कहा जा सकता है। विकल्‍प के पास से बड़े पैमाने पर पुराने मदरबोर्ड, मोबाइल फोन के बॉडी, मरम्मत के उपकरण आदि बरामद हुए। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि रंजीत कुमार उसे पुराने मदरबोर्ड, मोबाइल बॉडी, चार्जिंग पिन, माइक्रोफोन आदि देता है, जिन्हें वह मरम्मत कर नया मोबाइल बनाकर वापस करता है।

पुलिस ने रंजीत कुमार के घर भी छापा मारा जहां प्लास्टिक के थैलों में रखे पुराने मदरबोर्ड और विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बॉक्स, चार्जर व बैटरी बरामद हुए। रंजीत ने बताया कि वह ऑनलाइन कूरियर और विक्रेताओं से पुराने मदरबोर्ड खरीदता था। इसके बाद दाल्टनगंज की दुकानों से मोबाइल बॉडी, बॉक्स, चार्जर और बैटरी खरीद कर मोबाइल असेंबल करता था। दोनों आरोपियों के पास किसी भी वैध दस्तावेज का अभाव पाया गया। पुलिस ने इस मामले में जियो और सैमसंग कंपनियों से संपर्क कर कॉपीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई करने की योजना बनाई है।

पुलिस ने पांकी थाना में इस मामले में 27 जनवरी 2026 को केस संख्या 08/2026 के तहत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसमें BNS-2023 की धारा 318(2)/318(4)/349/338/336(3)/3(5), ट्रेडमार्क एक्ट 1999 की धारा 103/104 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 5 शामिल हैं। पुलिस टीम में पांकी थाना इंचार्ज राजेश रंजन, एसआई रविंद्र साई, अनुप टोपनो, एएसआई प्रमोद कुमार राय और कांस्टेबल शंकर राम, अक्षय कुमार राजक, अर्जुन सिंह, अभिषेक कुमार पासवान शामिल थे। बरामद सामग्री में 112 पुराने मदरबोर्ड, 135 जियो कीपैड फोन, 200 सैमसंग कीपैड फोन, 127 सैमसंग बैक कवर, 120 जियो बैक कवर, 186 मोबाइल फोन बॉक्स (चार्जर और बैटरी सहित), 30 सैमसंग गुरु-1200, 30 नए जियो मोबाइल बॉडी, 35 नए सैमसंग मोबाइल बॉडी, 3 थैले मोबाइल ई-कचरा, 6 ब्लोअर, 3 सोल्डरिंग मशीन, 1 मैग्निफाइंग ग्लास, 70 चार्जिंग पिन, 8 कटर, 7 ट्वीज़र, 35 कीपैड, 25 स्पीकर, 120 डिस्प्ले, और 2 जियो सिम कवर शामिल हैं।

jnews
jnewshttp://jharkhandnews.com
घा सिन्हा एक समर्पित और प्रतिभाशाली कंटेंट राइटर, वेबसाइट अपडेटर और डिजिटल हैंडलर हैं, जो बीते कई वर्षों से न्यूज़ और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वे विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से शोध कर सटीक, संतुलित और प्रभावी लेखन प्रस्तुत करती हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और पाठकों को सहज रूप से जोड़ने वाली है, जिससे जटिल खबरें भी आसानी से समझी जा सकती हैं। इसके साथ ही मेघा वेबसाइट मैनेजमेंट, कंटेंट अपडेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म हैंडलिंग में भी दक्ष हैं। वे नियमित रूप से वेबसाइट को अपडेट रखने, खबरों को समय पर प्रकाशित करने और कंटेंट की गुणवत्ता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनकी मेहनत, लगन और प्रोफेशनल अप्रोच ने उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है, जो समाज में जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

https://gregabandoned.com/urbex/

slot jepang

slot27

sip777

agung11

barudak88

barudak88

slot bet 100

https://www.bbadgvc.com/

togel china

https://therealicyspot.com/is-italian-ice-healthier-than-ice-cream/ https://therealicyspot.com/is-italian-ice-keto-friendly/

hongkong slot

hongkong slot

mahjong slot

slot scatter hitam

spaceman

pgsoft

slot qris

slot777