uangtogel

23 C
Delhi
Wednesday, February 25, 2026
HomejharkhandJharkhand News: रांची में रहस्यमय गुमशुदगी, अनश और अंशिका का तीसरे दिन...

Jharkhand News: रांची में रहस्यमय गुमशुदगी, अनश और अंशिका का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं

Jharkhand News: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता हुए मासूम भाई बहन अंश और अंशिका का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लगातार तलाश के बावजूद बच्चों का पता न चलने से परिवार के साथ साथ पूरे इलाके में चिंता और बेचैनी का माहौल है। पुलिस भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अब इनाम की घोषणा तक पहुंच गई है। रांची पुलिस ने ऐलान किया है कि जो कोई भी अंश और अंशिका के बारे में ठोस जानकारी देगा उसे 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही दोनों बच्चों के पोस्टर जारी किए गए हैं जिन्हें जिले भर के सभी थाना क्षेत्रों में भेजा गया है ताकि हर स्तर पर खोज तेज की जा सके।

पोस्टर जारी, सीधे संपर्क के लिए नंबर सार्वजनिक

पुलिस द्वारा जारी पोस्टर में दोनों बच्चों की तस्वीरें लगाई गई हैं ताकि आम लोग उन्हें पहचान सकें। पोस्टर में हटीया डीएसपी का मोबाइल नंबर 8709911997, धुर्वा थाना प्रभारी का नंबर 9771333475 और बच्चों के पिता सुनील कुमार का नंबर 9006252194 भी सार्वजनिक किया गया है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी को भी बच्चों से जुड़ी कोई छोटी सी भी जानकारी मिले तो वह सीधे इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट पर रखा गया है और पोस्टर के जरिए आम जनता से भी सहयोग की अपील की गई है।

चूड़ा लेने निकले थे घर से, फिर नहीं लौटे मासूम

जानकारी के अनुसार सात साल का अंश और छह साल की अंशिका दो जनवरी को शाम करीब चार बजे शालीमार मार्केट से चूड़ा लेने के लिए घर से निकले थे। लेकिन काफी देर तक जब दोनों वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। पहले परिवार वालों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की लेकिन कहीं भी बच्चों का पता नहीं चला। इसके बाद धुर्वा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बच्चों के पिता सुनील कुमार हाल ही में पटना से रांची के धुर्वा स्थित मौसीबाड़ी खटाल इलाके में आकर बसे हैं। पड़ोसियों के अनुसार नया इलाका होने की वजह से परिवार की ज्यादा जान पहचान भी नहीं थी।

हर संभावित जगह पर तलाशी, फिर भी हाथ खाली

मामले की गंभीरता को देखते हुए धुर्वा थाना पुलिस के साथ साथ अन्य थाना क्षेत्रों की पुलिस को भी खोज अभियान में लगाया गया है। पुलिस ने रांची रेलवे स्टेशन, हटिया रेलवे स्टेशन, गुलगुलिया इलाका, किन्नर समुदाय के संभावित ठिकाने, शेल्टर होम और अन्य संदिग्ध स्थानों पर विशेष तलाशी अभियान चलाया है। इसके अलावा चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से भी संपर्क कर जानकारी जुटाने की कोशिश की गई है। आसपास के CCTV कैमरों के फुटेज भी खंगाले गए हैं लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्चों की मां ने बताया कि अंश पीले रंग की टी शर्ट पहने हुए था और उसकी लंबाई करीब तीन फीट है। अंशिका नीले रंग के कपड़े पहने हुए थी और उसके पैरों में चांदी की पायल थी। पुलिस का कहना है कि अगर यह अपहरण का मामला होता तो अब तक फिरौती की मांग आ जाती लेकिन ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है। ऐसे में यह मामला और भी रहस्यमय बनता जा रहा है।

jnews
jnewshttp://jharkhandnews.com
नेहा यादव पिछले पाँच वर्षों से एक प्रतिभाशाली और समर्पित न्यूज़ आर्टिकल राइटर के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहराई से शोध कर, समाचारों को सटीक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अपना अनूठा अंदाज विकसित किया है। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और आकर्षक है जिससे पाठकों को जानकारी समझने में आसानी होती है। नेहा हर दिन नवीनतम घटनाओं और विषयों पर अपडेट रहती हैं और उन्हें व्यापक दृष्टिकोण से दर्शाने का प्रयास करती हैं। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें न्यूज़ वेबसाइट पर विश्वसनीय और सम्मानित लेखक बना दिया है। वे लगातार समाज के मुद्दों को उजागर करने और जागरूकता फैलाने में योगदान दे रही हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

https://gregabandoned.com/urbex/

slot jepang

slot27

sip777

barudak88

barudak88

slot bet 100

slot gacor 777

https://www.bbadgvc.com/

togel china

https://therealicyspot.com/is-italian-ice-healthier-than-ice-cream/ https://therealicyspot.com/is-italian-ice-keto-friendly/

hongkong slot

hongkong slot

mahjong slot

slot scatter hitam