Skip to main content
Home › Tribal › झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत राँची जिले में स्वच्छता, आवास, नशामुक्ति और आजीविका सशक्तीकरण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
RanchiTribalJharkhand News Desk

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत राँची जिले में स्वच्छता, आवास, नशामुक्ति और आजीविका सशक्तीकरण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत राँची जिले में स्वच्छता, आवास, नशामुक्ति और आजीविका सशक्तीकरण को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

राँची में पंचायत स्तर पर स्वच्छता अभियान, गृह प्रवेश, बाल सभाएँ और JSLPS की महिला-किसान केंद्रित योजनाएँ सफलतापूर्वक आयोजित स्वच्छ राँची की दिशा में ठोस कदम, गृह प्रवेश और बाल विवाह के विरुद्ध संकल्प

राँची:  झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित पखवाड़े के अंतर्गत राँची जिले में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, नशामुक्ति और कृषि विकास को समर्पित विविध कार्यक्रमों की एक जीवंत श्रृंखला सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है। आज दिनांक 21.11.2026 को जिले भर में पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ संपन्न हुईं।

स्वच्छ राँची की दिशा में ठोस कदम, गृह प्रवेश और बाल विवाह के विरुद्ध संकल्प

पंचायती राज विभाग, झारखंड के दिशा-निर्देशों के आलोक में राँची जिले के पंचायतों में स्वच्छता संदेश दिया गया। लोगों को स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया और स्वच्छता शपथ दिलाई गई। बच्चों में भी स्वच्छता का संदेश पहुँचाने के लिए बाल सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छता शपथ के साथ-साथ स्वच्छता, झारखंड की संस्कृति एवं विरासत विषयों पर निबंध, भाषण, वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।

आवास योजनाओं के अंतर्गत कई पंचायतों में गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुए। काँके प्रखंड के बादू पंचायत, माण्डर प्रखंड के सरवा पंचायत, नगड़ी प्रखंड के कुदलौंग पंचायत, लाएँग प्रखंड के ककरिया पंचायत और ईटकी प्रखंड के कुल्ली पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कराया गया। वहीं खलारी प्रखंड के हुटाप पंचायत, अनगड़ा प्रखंड के ग्राम महली और ईटकी प्रखंड के कुल्ली पंचायत में अबुवा आवास योजना के अंतर्गत गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किए गए।

बुढ़मू प्रखंड के बाड़े पंचायत में स्वच्छता शपथ के साथ-साथ बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को मिटाने का संकल्प लिया गया और इसके दुष्प्रभावों पर चर्चा की गई।

पर्यटन स्थल से लेकर प्रखंडों तक स्वच्छता और कृषि जागरूकता

हुंडरू जलप्रपात में पर्यटक मित्रों द्वारा झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2026 के तहत स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड सभागार राहे में रबी कर्मशाला-सह-खेत बचाओ कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रखंड तमाड़ के बिरगांव पंचायत में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम और ब्लॉक रातु के बाजपुर ग्राम पंचायत में स्वच्छता शपथ, स्वच्छता रैली तथा बाल सभा का आयोजन किया गया। नगड़ी प्रखंड में भी रबी कार्यशाला सह खेत बचाओ अभियान और सरसों की क्लस्टर फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन प्रशिक्षण कूदलोंग पंचायत में संपन्न हुआ।

JSLPS राँची की पहल: आजीविका, महिला सशक्तीकरण और पशुपालन को मिला नया बल

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), राँची द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तीकरण, कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना 

सोनाहातू प्रखंड की हारिण पंचायत स्थित स्वयं सहायता समूह (SHG) हारिण और सोनाहातू फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPC) को ट्रैक्टर प्रदान किया गया। इससे महिलाओं और किसानों को कृषि कार्यों में सुविधा मिलेगी तथा उत्पादकता बढ़ेगी।

फूलो-झानो आशीर्वाद योजना

इस योजना के अंतर्गत 15 लाभुकों को स्वरोजगार और आजीविका संवर्धन के लिए कुल ₹4.40 लाख की राशि स्वीकृत की गई।

बकरी स्वास्थ्य अभियान

नगड़ी प्रखंड के चिपरा IFC क्लस्टर अंतर्गत पंचडीहा IFC गाँव में 30 IFC किसानों की 250 बकरियों का डीवर्मिंग किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 3,216 बकरियों का टीकाकरण भी संपन्न हुआ।

सामुदायिक निवेश निधि (CIF) का वितरण

- ओरमांझी प्रखंड के कुच्चू CLF अंतर्गत 20 VO को ₹40 लाख 

- बड़रीडीह CLF अंतर्गत 24 VO को ₹48 लाख 

- इटकी CLF अंतर्गत 5 VO को ₹7.60 लाख 

- अन्य प्रखंडों के CLF को कुल ₹39.62 लाख की राशि वितरित की गई। 

इससे SHG महिलाओं को कृषि, पशुपालन और स्वरोजगार गतिविधियों के लिए वित्तीय सहयोग मिलेगा।

जेंडर समानता, स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति जागरूकता

CLF, VO और SHG के माध्यम से जागरूकता रैली, पोषण पखवाड़ा और नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। महिलाओं एवं सामुदायिक सदस्यों ने जेंडर समानता, स्वास्थ्य और नशामुक्ति की शपथ ली। आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी आयोजित की गई, जिसमें पोषण वाटिका, संतुलित आहार और गर्भावस्था देखभाल पर जानकारी दी गई।

SHG एवं VO वित्तीय शिविर 

जिले में 109 SHG Cut-off और 54 VO Transaction शिविर आयोजित किए गए, जिससे वित्तीय अभिलेख और प्रबंधन सुदृढ़ हुआ।

आधार आधारित e-KYC अभियान

कुल 1,425 लाभार्थियों का e-KYC सत्यापन पूरा किया गया।

JSLPS, राँची झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं, किसानों और वंचित परिवारों को आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा सामुदायिक संस्थाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इन पहलों से ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिल रही है।

झारखण्ड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के दौरान राँची जिले के प्रखंड स्तर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन

झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (पलाश), राँची द्वारा झारखण्ड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (CHC) पर रक्तदान शिविरों का आयोजन कल से किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। 

Share this article