अनुमंडल पदाधिकारीए प्रमुख एवं जिला परिषद सदस्य ने किसानों को सौंपे बीज
चतरा: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिले में कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 21 नवंबर को सिमरिया प्रखंड में कार्यक्रम आयोजित कर कुल 75 किसानों के बीच बीज का वितरण किया गया।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारीए सिमरियाए प्रमुखए पंचायत समिति सिमरिया एवं जिला परिषद सदस्य द्वारा किसानों के बीच बीज वितरित किए गए। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को कृषि कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने के साथ कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने की पहल की गई।