Skip to main content
Home › Tribal › झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जामताड़ा जिले में विभिन्न जागरूकता एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का किया जा रहा है आयोजन
JamtaraTribalJharkhand News Desk

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जामताड़ा जिले में विभिन्न जागरूकता एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का किया जा रहा है आयोजन

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जामताड़ा जिले में विभिन्न जागरूकता एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का किया जा रहा है आयोजन

विभिन्न पंचायतों में प्रभातफेरी के माध्यम से VB-G RAM G योजना का प्रचार-प्रसार, ग्रामीणों के बीच पैम्फलेट वितरित कर किया गया जागरूक आंगनवाड़ी केंद्रों में पूरक पोषाहार कार्यक्रम का आयोजन

जामताड़ा: झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में दिनांक 15 नवंबर से 27 नवंबर 2026 तक जिला प्रशासन, जामताड़ा द्वारा जिले में विभिन्न जागरूकता, जनभागीदारी एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 19 नवंबर 2026 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रमों के तहत कई गतिविधियां आयोजित की गईं।

VB-G RAM G योजना को लेकर ग्रामीणों के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान

जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रभातफेरी के माध्यम से VB-G RAM G योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही ग्रामीणों के बीच पैम्फलेट वितरित कर योजना के उद्देश्य, प्रावधानों एवं लाभों की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक ग्रामीणों को योजना के प्रति जागरूक किया गया।

विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु विशेष जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा एवं बिजली से संबंधित समस्याओं के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से दिनांक 19 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक विशेष जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, मिहिजाम में शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने, गलत बिजली बिल में सुधार, समय पर बिजली बिल उपलब्ध नहीं होने, बिल में मोबाइल नंबर अपडेट कराने, खराब ट्रांसफार्मर बदलने, लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान तथा नए बिजली पोल एवं तार लगाने सहित बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल 31 आवेदनों पर सुनवाई की गई।

आंगनवाड़ी केंद्रों में पूरक पोषाहार कार्यक्रम का आयोजन

इसके अलावा जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में उत्साहपूर्वक पूरक पोषाहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार वितरित किया गया। साथ ही उपस्थित लाभार्थियों एवं ग्रामीणों को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन के महत्व, पोषण संबंधी आवश्यकताओं तथा बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

Share this article