लोक सेवा समिति ने अपनी ओर से इज्तेमा में आए जायरीनों के बीच निःशुल्क खजूर, बिस्किट और पानी की बोतलों का वितरण किया। इस में जीशान अहमद, मोहम्मद अली, यूनुस खान और राजा सहित अन्य सदस्यों ने मुख्य रूप से भागीदारी निभाई
रांची: लापुंग में आयोजित इज्तेमा में शनिवार को लोक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। इस धार्मिक समागम में रांची, सिमडेगा, खूंटी और गुमला सहित पूरे छोटानागपुर क्षेत्र से लाखों की संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया।
बेहतर इंतजाम और इबादत का माहौल
लोक सेवा समिति की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इज्तेमा स्थल पर आयोजन समिति द्वारा बेहद सुव्यवस्थित इंतजाम किए गए हैं, जिससे दूर-दराज से आए लोगों को इबादत करने और बुजुर्गों के बयान सुनने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है। लोग पूरे सुकून और अकीदत के साथ अपने ईमान को ताजा करने के लिए यहां जुटे हैं।
जायरीनों की सेवा में जुटे सदस्य
इस मौके पर मानवीय सेवा की मिसाल पेश करते हुए लोक सेवा समिति के सदस्यों और कई अन्य लोगों ने अपनी ओर से इज्तेमा में आए जायरीनों के बीच निःशुल्क खजूर, बिस्किट और पानी की बोतलों का वितरण किया। इस सेवा कार्य में समिति के जीशान अहमद, मोहम्मद अली, यूनुस खान और राजा सहित अन्य सदस्यों ने मुख्य रूप से भागीदारी निभाई।