जिला गव्य विकास कार्यालय, कोडरमा स्थित संगरोध सेंटर मे आयोजित दुग्धारू पशु मेला मे मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच कुल 17 दुधारू गायो का वितरण किया गया।
कोडरमा: आज जिला गव्य विकास कार्यालय, कोडरमा स्थित संगरोध सेंटर मे आयोजित दुग्धारू पशु मेला मे मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत चयनित लाभुकों के बीच कुल 17 दुधारू गायो का वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य, श्री महेंद्र यादव , जिला पशुपालन पदाधिकारी-सह-जिला गव्य विकास पदाधिकारी, कोडरमा , डॉ कृष्ण चंद्र झा , प्रखंड नोडल पदाधिकारी, चंदवारा, डॉ उमेश कुमार , प्रखंड नोडल पदाधिकारी, मरकच्चो , डॉ विजय भारती , प्रखंड नोडल डोमचांच, डॉ राजेश कुमार , प्रखंड नोडल पदाधिकारी, कोडरमा सहित जनप्रतिनिधि एवं लाभुक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को योजना के उद्देश्य एवं दुधारू पशुओं के रख-रखाव, पोषण एवं दुग्ध उत्पादन से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई।