Skip to main content
Home › Tribal › झुमरी तिलैया स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे 15 बुजुर्गों के बीच मिठाई एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।
KodermaTribalJharkhand News Desk

झुमरी तिलैया स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे 15 बुजुर्गों के बीच मिठाई एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

झुमरी तिलैया स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे 15 बुजुर्गों के बीच मिठाई एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

उपायुक्त के निर्देश पर आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की द्वारा हड्डी बांग्ला रोड, झुमरी तिलैया स्थित वृद्धाश्रम में 15 बुजुर्गों के बीच मिठाई एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

झुमरी तिलैया (कोडरमा):   उपायुक्त महोदय के निर्देश पर आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की द्वारा हड्डी बांग्ला रोड, झुमरी तिलैया स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे 15 बुजुर्गों के बीच मिठाई एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने सभी बुजुर्गों को आगामी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।

उन्होंने कहा कि त्योहारों की सच्ची खुशी जरूरतमंदों एवं बुजुर्गों के बीच खुशियां बांटने में है। समाज के ऐसे लोगों के साथ मिलकर पर्व मनाने से त्योहार की खुशियां और भी बढ़ जाती हैं। मिठाई एवं गर्म कपड़े पाकर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

Share this article