Skip to main content
Home › Education › झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, उपायुक्त श्री रवि आनंद ने सफल प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित
ChatraEducationJharkhand News Desk

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, उपायुक्त श्री रवि आनंद ने सफल प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की प्रतिभा का हुआ सम्मान, उपायुक्त श्री रवि आनंद ने सफल प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

प्रतियोगिता में लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। तीनों विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया। सफल प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

चतरा:   झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत जिलेभर में 15 से 28 नवंबर तक विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता एवं बौद्धिक क्षमता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित क्विज, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आज समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में चतरा जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीनों विधाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान एवं अभिव्यक्ति क्षमता का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद ने सफल प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

उपायुक्त श्री रवि आनंद ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, ज्ञान और रचनात्मक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Share this article