Skip to main content
Home › Tribal › जनता दरबार में उपायुक्त रवि आनंद ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई से आवेदक को मौके पर ही जारी हुआ जाति प्रमाण-पत्र
ChatraTribalJharkhand News Desk

जनता दरबार में उपायुक्त रवि आनंद ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई से आवेदक को मौके पर ही जारी हुआ जाति प्रमाण-पत्र

जनता दरबार में उपायुक्त रवि आनंद ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई से आवेदक को मौके पर ही जारी हुआ जाति प्रमाण-पत्र

आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 10रू30 बजे से अपराह्न 12रू30 बजे तक आयोजित जनता दरबार में उपस्थित होकर आवेदन दे सकते हैं।

चतरा: आमजनों की समस्याओं का समाधान एवं उन्हें सरकारी सेवाओं का लाभ सुलभ कराने के उद्देश्य से आज समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला दंडाधिकारी.सह.उपायुक्त श्री रवि आनंद ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा.निर्देश दिए।

जनता दरबार में भूमि विवादए पेंशनए शिक्षाए प्रमाण.पत्र सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित मामले सामने आए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों की गंभीरता से जांच कर निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में त्वरित कार्रवाईए आवेदक को मौके पर ही मिला जाति प्रमाण.पत्र

जनता दरबार के दौरान सिमरिया प्रखंड के इचाक निवासी श्री हर्षित हर्षए पिता श्री महेंद्र प्रसाद दांगी ने उपायुक्त के समक्ष उपस्थित होकर जाति प्रमाण.पत्र निर्गत नहीं होने से संबंधित अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि प्रमाण.पत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण उनके आवश्यक कार्यों के निष्पादन में बाधा उत्पन्न हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त श्री रवि आनंद ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त के निर्देश पर जिला प्रशासन स्तर से त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक का जाति प्रमाण.पत्र मौके पर ही जारी किया गया। लंबे समय से प्रमाण.पत्र से संबंधित समस्या के समाधान पर श्री हर्षित हर्ष ने झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं जिला प्रशासनए चतरा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता दरबार में उनकी समस्या को गंभीरता से सुना गया और तत्काल समाधान सुनिश्चित किया गया।

उपायुक्त श्री रवि आनंद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आमजनों की समस्याओं के निष्पादन में संवेदनशीलताए तत्परता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। किसी भी आवेदन को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए। सभी संबंधित पदाधिकारी प्राप्त शिकायतों की गंभीरता से जांच करते हुए नियमानुसार निर्धारित समयसीमा में उनका निष्पादन सुनिश्चित करें तथा आवेदकों को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराएं।

आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 10रू30 बजे से अपराह्न 12रू30 बजे तक आयोजित जनता दरबार में उपस्थित होकर आवेदन दे सकते हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे इस व्यवस्था का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखें।

Share this article