Skip to main content
Home › Tribal › झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित पखवाड़े के अंतर्गत, शिक्षा, स्वच्छता, नशामुक्ति, कृषि और महिला सशक्तीकरण के लिए कार्यक्रमों का आयोजन
RanchiTribalJharkhand News Desk

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित पखवाड़े के अंतर्गत, शिक्षा, स्वच्छता, नशामुक्ति, कृषि और महिला सशक्तीकरण के लिए कार्यक्रमों का आयोजन

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित पखवाड़े के अंतर्गत, शिक्षा, स्वच्छता, नशामुक्ति, कृषि और महिला सशक्तीकरण के लिए कार्यक्रमों का आयोजन

जिले की सभी पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, आँगनबाड़ी केंद्रों, सार्वजनिक स्थलों, दुकानों और हाट-बाजारों में एकल उपयोग प्लास्टिक के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया

राँची:    झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित पखवाड़े के अंतर्गत राँची जिले में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, नशामुक्ति और कृषि विकास को समर्पित विविध कार्यक्रमों की एक जीवंत श्रृंखला सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है।

पंचायत स्तर पर परंपरागत पदधारकों का सम्मान

आज पंचायती राज विभाग, झारखंड के दिशा-निर्देश में जिले की सभी पंचायत समितियों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, आँगनबाड़ी केंद्रों, सार्वजनिक स्थलों, दुकानों और हाट-बाजारों में एकल उपयोग प्लास्टिक के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया। सभी स्तरों पर प्लास्टिक मुक्त पंचायत की शपथ दिलवाई गई। दुकानदारों एवं विक्रेताओं को एकल उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया गया तथा जूट के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया गया। पंचायतों में प्लास्टिक कचरे के संग्रहण एवं पृथक्करण का भी अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तर पर परंपरागत पदधारकों को सम्मानित किया गया।

जमुदाग शाखा से पाँच दीदियों को मिला एक-एक लाख का मुद्रा ऋण

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के विशेष अवसर पर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की जमुदाग शाखा द्वारा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के अंतर्गत पाँच दीदियों को एक-एक लाख रुपये (कुल पाँच लाख रुपये) का ऋण स्वीकृत कर प्रदान किया गया। कार्यक्रम प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) सोनाहातू श्री सुनील कुमार राणा, शाखा प्रबंधक श्री दीपक कुमार, सीएलसी श्री ललित चंद्र महतो एवं बैंक सखी श्रीमती उमा देवी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अधिकारियों ने दीदियों को ऋण राशि का सदुपयोग कर सूक्ष्म एवं लघु व्यवसाय आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। लाभार्थी दीदियों ने स्वरोजगार के माध्यम से आजीविका सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

आजीविका, कृषि, पशुपालन और महिला सशक्तीकरण की दिशा में व्यापक पहल

झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), राँची द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तीकरण, कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए:

मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना

तमाड़ प्रखंड के तमाड़ संकुल संगठन अंतर्गत सारजमडीह पंचायत के बारलंगा गाँव स्थित जय मां लक्ष्मी सखी मंडल को ट्रैक्टर प्रदान किया गया। इससे समूह की महिलाओं को कृषि कार्यों में सुविधा मिलेगी।

गेंदा फूल की खेती से आयअनगड़ा प्रखंड की जीवन फूल महिला समिति, बुधिबेरा की दीदियों ने लगभग 30 डिसमिल भूमि पर गेंदा फूल की खेती कर अब तक लगभग 42,000 रुपये की बिक्री की है।

कृषि किट वितरण

ओरमांझी प्रखंड के एदलहातू पंचायत में सखी मंडल की दीदियों को कृषि किट वितरित किए गए।

बदलाव माचा प्रशिक्षण

रातू प्रखंड स्थित सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र (CMTC) में पाँच दिवसीय बदलाव माचा प्रशिक्षण चल रहा है, जिसमें 17 मॉड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिभागियों ने नशामुक्ति की शपथ भी ली।

जेंडर, स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति जागरूकता

जिले के सभी प्रखंडों में CLF, VO एवं SHG के माध्यम से जेंडर समानता, स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति पर शपथ ली गई। पोषण पखवाड़े के तहत आहार विविधता, प्रोटीन सेवन और बाल्यावस्था विकास पर जागरूकता फैलाई जा रही है। नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जा रहे हैं।

बकरी टीकाकरण अभियान

 जिले में कुल 3,801 बकरियों का टीकाकरण किया गया। 

मंईयां सम्मान योजना

लाभुक महिलाओं ने 10 हजार FPO से कुल 270 बत्तख के चूजों की खरीदारी की। 

SHG एवं VO शिविर 126 SHG कट-ऑफ एवं 63 ग्राम संगठन (VO) ट्रांजेक्शन शिविर आयोजित किए गए।

सामुदायिक निवेश निधि

कांके प्रखंड के नेवरी क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) को 6 लाख रुपये की सामुदायिक निवेश निधि (CIF) वितरित की गई। 

आधार आधारित e-KYC: लगभग 2,238 लाभार्थियों का e-KYC पूरा किया गया।

ये गतिविधियाँ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने तथा सामुदायिक संस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हैं।

खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में रंगारंग खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन

झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस पखवाड़े के अंतर्गत आज बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में तीरंदाजी, गुलेल, सिकोरा, भारा दौड़, फुटबॉल, वॉलीबॉल एवं हॉकी शामिल हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित खिलाड़ी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में राँची का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त राँची श्री संजय भगत ने किया। विशिष्ट अतिथियों में प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, उपनिदेशक खेल निदेशालय श्री निर्भय सिंह, उपसचिव खेल निदेशालय श्री जयप्रकाश करमाली, शिक्षाविद डॉ. भावना अम्बष्ठा डॉ॰ ऋतुराज परियोजना पदाधिकारी राँची उपस्थित रहें।

जिला खेल पदाधिकारी श्री शिवेन्द्र कुमार ने स्वागत भाषण दिया तथा सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। मंच संचालन वरीय प्रशिक्षक श्री अजय झा ने किया। दीप प्रज्वलन एवं रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

जिला स्तरीय रबी कर्मशाला-सह-खेत बचाव अभियान-2026 का आयोजन

रामकृष्ण मिशन आश्रम, राँची के सभागार में “जिला स्तरीय रबी कर्मशाला-सह-खेत बचाव अभियान-2026” का आयोजन किया गया। इसमें जिला परिषद् अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कृषि एवं उद्योग सभापति, स्वामी भवेशानंद जी महाराज, जिला कृषि पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आत्मा, दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंडों के कृषि पदाधिकारी तथा किसान उत्पादक समूहों के प्रतिनिधि सहित लगभग 250 किसानों ने भाग लिया।

कृषि-जलवायु, भौगोलिक संरचना और मानसून की स्थिति को देखते हुए रबी कार्य योजना पर परिचर्चा हुई। सभी उपस्थित लोगों ने खेत बचाओ शपथ ली। रबी फसल उत्पादन का लक्ष्य प्रखंडों को आवंटित किया गया तथा जिला स्तरीय रबी कर्मशाला पत्रिका-2026 का विमोचन किया गया। कृषि वैज्ञानिक श्री मनोज कुमार ने रबी फसल योजना एवं प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। जिला कृषि पदाधिकारी ने प्रखंड स्तर पर भी रबी कर्मशाला आयोजित करने का निदेश दिया।

ये सभी कार्यक्रम झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े को सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि जिले की प्रगति, जागरूकता और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बना रहे हैं।

स्कूल सफाई, कक्षा सफाई, हैंडवॉश, पेंटिंग एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित

पखवाड़े के अंतर्गत आज जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्कूल सफाई एवं कक्षा सफाई अभियान चलाया गया। छात्रों ने स्वयं अपने स्कूल परिसर और कक्षाओं की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही हैंडवॉश (हाथ धुलाई) की सही विधि पर विशेष प्रशिक्षण एवं अभ्यास करवाया गया, जिससे स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़े।

इसके अतिरिक्त बच्चों ने रंग-बिरंगी पेंटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से झारखंड की समृद्ध परंपरा और स्थापना दिवस की भावना को जीवंत किया। ये गतिविधियाँ शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुईं।

झारखण्ड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के दौरान राँची जिले के प्रखंड स्तर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन

झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (पलाश), राँची द्वारा झारखण्ड स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (CHC) पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

रक्तदान शिविरों का कार्यक्रम

(1) अनगड़ा

23 नवम्बर 2026

(2) कांके

23 नवम्बर 2026

(3) मांडर

23 नवम्बर 2026

(4) सिल्ली

23 नवम्बर 2026

(5) बेड़ो

25 नवम्बर 2026

(6) चान्हो

25 नवम्बर 2026

(7) रातू

25 नवम्बर 2026

(8) बुण्डू

26 नवम्बर 2026

(9) नामकुम

26 नवम्बर 2026

(10) ओरमांझी

26 नवम्बर 2026

(11) लापुंग

27 नवम्बर 2026

(12) सोनाहातू

27 नवम्बर 2026

(13) तमाड़

27 नवम्बर 2026

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। 

Share this article