Jharkhand: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में रविवार को खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा कर तीसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत ने न सिर्फ खिलाड़ियों के कौशल और टीम भावना को उजागर किया, बल्कि पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के तमाम गणमान्य व्यक्तियों ने टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी। इस शानदार जीत के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी और विशेष रूप से राज्य के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन की तारीफ की।
हेमंत सोरेन ने जताया गर्व और उत्साह
टीम इंडिया की इस जीत को लेकर हेमंत सोरेन ने कहा, “टीम इंडिया को टी20 विश्व कप जीतने पर हार्दिक बधाई। यह जीत करोड़ों भारतीयों के गर्व, विश्वास और जुनून की जीत है। हमारे खिलाड़ियों ने अद्भुत कौशल, साहस और टीम भावना का परिचय दिया। पूरे देश के साथ झारखंड भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। जय हिंद!” उनका यह बयान भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रेरणादायक रहा और पूरे राज्य में खुशी की लहर फैल गई।
कुछ ही समय पहले तक आप भारतीय टीम में भी नहीं थे, लेकिन जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ आपने वापसी की है, वह सचमुच प्रेरणादायक है। हमारे अपने झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।
झारखंड के कप्तान एवं… pic.twitter.com/1ieu6SluPF
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 8, 2026
ईशान किशन की प्रेरणादायक वापसी
हेमंत सोरेन ने विशेष रूप से ईशान किशन की वापसी और प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, “कुछ ही समय पहले तक आप भारतीय टीम में नहीं थे, लेकिन जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ आपने वापसी की है, वह सचमुच प्रेरणादायक है। हमारे अपने झारखंड के कप्तान ईशान किशन ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से हर चुनौती को पार किया जा सकता है। पूरे झारखंड को आप पर गर्व है। आपकी यह शानदार वापसी और प्रदर्शन राज्य के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है।”
फाइनल में ईशान किशन का शानदार प्रदर्शन
ईशान किशन ने इस टी20 विश्व कप 2026 में 9 मैचों में कुल 317 रन बनाए और विश्व कप में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान ने 25 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी यह आक्रामक बल्लेबाजी और चुस्त खेल ने टीम इंडिया को निर्णायक जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ईशान का यह प्रदर्शन न सिर्फ उनके लिए, बल्कि झारखंड और पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गया है।
