uangtogel

23 C
Delhi
Tuesday, May 19, 2026
HomejharkhandJharkhand: ललमटिया में हाईवा 40 फीट नीचे गिरा, रेलवे ट्रैक पर घबराहट...

Jharkhand: ललमटिया में हाईवा 40 फीट नीचे गिरा, रेलवे ट्रैक पर घबराहट और परिचालन बाधित

Jharkhand: जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जाताखूंटी पहाड़ी के पास सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। एक हाईवा अनियंत्रित होकर रेल ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 40 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। हादसा ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर हुआ, जहां उस समय कोयला लोड लेने जा रही मालगाड़ी की रैक गुजर रही थी। हाईवा ट्रैक के बीच अटक गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और रेल परिचालन कुछ समय के लिए बाधित हुआ।

हाईवा (संख्या जेएच 12 एस 7078) मुख्य सड़क से नीचे गिरकर सीधे रेल लाइन पर जा अटका। हादसे में चालक लालू कुमार और खलासी मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों लगभग दो घंटे तक वाहन के क्षतिग्रस्त केबिन में ही फंसे रहे। उनका सुरक्षित बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि हाईवा की स्थिति काफी खतरनाक थी और रेल ट्रैक पर अटका हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों के साथ ललमटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राहत कार्य शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद पहले चालक लालू कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं खलासी मनीष कुमार केबिन में बुरी तरह फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने के लिए एनटीपीसी की रेस्क्यू टीम बुलानी पड़ी। टीम के शुभाशीष बनर्जी और सहयोगियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मनीष कुमार को सुरक्षित बाहर निकाला।

दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए महागामा रेफरल अस्पताल भेजा गया। फिलहाल रेलवे ट्रैक पर फंसे हाईवा को हटाने के लिए एनटीपीसी की टीम हाइड्रा और अन्य उपकरणों की मदद से कार्रवाई में जुटी है। हादसे के कारण रेल परिचालन में कुछ समय तक रुकावट रही। अधिकारियों ने बताया कि हाईवा हटाए जाने के बाद रेल संचालन सामान्य किया जाएगा और घटना की जांच भी शुरू कर दी गई है।

jnews
jnewshttp://jharkhandnews.com
घा सिन्हा एक समर्पित और प्रतिभाशाली कंटेंट राइटर, वेबसाइट अपडेटर और डिजिटल हैंडलर हैं, जो बीते कई वर्षों से न्यूज़ और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वे विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से शोध कर सटीक, संतुलित और प्रभावी लेखन प्रस्तुत करती हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और पाठकों को सहज रूप से जोड़ने वाली है, जिससे जटिल खबरें भी आसानी से समझी जा सकती हैं। इसके साथ ही मेघा वेबसाइट मैनेजमेंट, कंटेंट अपडेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म हैंडलिंग में भी दक्ष हैं। वे नियमित रूप से वेबसाइट को अपडेट रखने, खबरों को समय पर प्रकाशित करने और कंटेंट की गुणवत्ता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनकी मेहनत, लगन और प्रोफेशनल अप्रोच ने उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है, जो समाज में जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

https://gregabandoned.com/urbex/

slot jepang

slot27

sip777

agung11

barudak88

barudak88

slot bet 100

https://www.bbadgvc.com/

togel china

https://therealicyspot.com/is-italian-ice-healthier-than-ice-cream/ https://therealicyspot.com/is-italian-ice-keto-friendly/

hongkong slot

hongkong slot

mahjong slot

slot scatter hitam

spaceman

pgsoft

slot qris

slot777

https://www.octhaimassage.com/services slot 4d