uangtogel

23 C
Delhi
Sunday, May 3, 2026
HomeUncategorizedरांची के सदर अस्पताल की बदलेंगी तस्वीर, 1.06 करोड़ की लागत से...

रांची के सदर अस्पताल की बदलेंगी तस्वीर, 1.06 करोड़ की लागत से सुविधाओं का होगा विस्तार

रांची के सदर अस्पताल में जल्द ही मरीजों के लिए बेहतर और आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होने जा रहा है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1 करोड़ 6 लाख 92 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर अस्पताल के जीर्णोद्धार और बुनियादी संरचना को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है।

स्वीकृत योजना के तहत तीन प्रमुख कार्य किए जाएंगे। सबसे पहले, सदर अस्पताल के ट्यूबरकुलोसिस (टीबी) भवन का नवीनीकरण होगा, जिस पर लगभग 37 लाख 75 हजार रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा, अस्पताल की बाउंड्री वॉल का नवीनीकरण भी कराया जाएगा, जिसमें 24 लाख 59 हजार रुपये खर्च होंगे। साथ ही ब्लड बैंक परिसर में प्रतीक्षालय (वेटिंग रूम) और कार शेड का निर्माण किया जाएगा, जिसका बजट 44 लाख 56 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।

यह योजना भवन निर्माण विभाग के अंतर्गत ई-निविदा प्रक्रिया से पूरी की जाएगी। साथ ही मासिक प्रगति रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों का सही ध्यान रखा जा सके। इस सुधार के बाद अस्पताल की संरचना सशक्त होगी और मरीजों को बेहतर इलाज के साथ-साथ आरामदायक सुविधाएं भी मिलेंगी।

मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस विकास कार्य से सदर अस्पताल की सूरत पूरी तरह से बदल जाएगी। इससे न केवल इलाज की गुणवत्ता में सुधार होगा बल्कि अस्पताल में आने वाले लोगों को सुविधाजनक और सुरक्षित वातावरण भी मिलेगा।

jnews
jnewshttp://jharkhandnews.com
घा सिन्हा एक समर्पित और प्रतिभाशाली कंटेंट राइटर, वेबसाइट अपडेटर और डिजिटल हैंडलर हैं, जो बीते कई वर्षों से न्यूज़ और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वे विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से शोध कर सटीक, संतुलित और प्रभावी लेखन प्रस्तुत करती हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और पाठकों को सहज रूप से जोड़ने वाली है, जिससे जटिल खबरें भी आसानी से समझी जा सकती हैं। इसके साथ ही मेघा वेबसाइट मैनेजमेंट, कंटेंट अपडेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म हैंडलिंग में भी दक्ष हैं। वे नियमित रूप से वेबसाइट को अपडेट रखने, खबरों को समय पर प्रकाशित करने और कंटेंट की गुणवत्ता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनकी मेहनत, लगन और प्रोफेशनल अप्रोच ने उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है, जो समाज में जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

https://gregabandoned.com/urbex/

slot jepang

slot27

sip777

agung11

barudak88

barudak88

slot bet 100

https://www.bbadgvc.com/

togel china

https://therealicyspot.com/is-italian-ice-healthier-than-ice-cream/ https://therealicyspot.com/is-italian-ice-keto-friendly/

hongkong slot

hongkong slot

mahjong slot

slot scatter hitam

spaceman

pgsoft

slot qris

slot777