uangtogel

23 C
Delhi
Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedझारखंड और पूरे देश में बिजली संकट बढ़ने वाला, केटीपीएस का एक...

झारखंड और पूरे देश में बिजली संकट बढ़ने वाला, केटीपीएस का एक यूनिट 35 दिन बंद

झारखंड के कोडरमा में स्थित कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन (केटीपीएस) के एक यूनिट को विशेष मरम्मत के लिए आगामी 35 दिनों तक बंद रखा जाएगा। बुधवार शाम से 1000 मेगावाट क्षमता वाले इस पावर प्लांट के दो यूनिट्स में से 500 मेगावाट क्षमता वाला एक यूनिट बंद कर दिया गया है। यह कदम तकनीकी खामियों और आवश्यक मरम्मत को देखते हुए उठाया गया है। इससे सीधे तौर पर 500 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित होगा।

केटीपीएस की यह समस्या केवल झारखंड तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि देश के अन्य राज्यों की बिजली आपूर्ति पर भी इसका असर पड़ेगा। केटीपीएस ग्रिड के माध्यम से झारखंड को लगभग 600 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होती है। शेष उत्पादन राष्ट्रीय ग्रिड के जरिए अन्य राज्यों को भेजा जाता है। इसके अलावा झुमरी तिलैया शहर को प्लांट से सीधे 25 मेगावाट बिजली गौशाला सर्विस स्टेशन के माध्यम से मिलती है, जिस पर भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव पड़ने की आशंका है।

अधिकारियों का कहना है कि यूनिट में जरूरी तकनीकी सुधार और मरम्मत कार्य लंबे समय से लंबित थे, जिन्हें इस बार प्राथमिकता देते हुए बंद किया गया है। हालांकि, इस दौरान बिजली की मांग और आपूर्ति के बीच असंतुलन होने की संभावना बनी रहेगी। खासतौर पर झारखंड में पीक आवर के दौरान लोडशेडिंग की आशंका जताई जा रही है।

झारखंड विद्युत निगम लिमिटेड भी कोडरमा जिले में 10 दिसंबर से 25 दिसंबर तक विशेष मरम्मत कार्य के कारण बिजली आपूर्ति में कटौती कर रहा है। ऐसे में अगले 35 दिन राज्य और कोडरमा जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकते हैं।

ठंड के मौसम के कारण इस समय बिजली की मांग थोड़ी कम है, इसलिए मरम्मत का यह समय चुना गया है। बावजूद इसके उपभोक्ताओं को आने वाले दिनों में बिजली संकट से जूझना पड़ सकता है।

jnews
jnewshttp://jharkhandnews.com
नेहा यादव पिछले पाँच वर्षों से एक प्रतिभाशाली और समर्पित न्यूज़ आर्टिकल राइटर के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहराई से शोध कर, समाचारों को सटीक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अपना अनूठा अंदाज विकसित किया है। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और आकर्षक है जिससे पाठकों को जानकारी समझने में आसानी होती है। नेहा हर दिन नवीनतम घटनाओं और विषयों पर अपडेट रहती हैं और उन्हें व्यापक दृष्टिकोण से दर्शाने का प्रयास करती हैं। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें न्यूज़ वेबसाइट पर विश्वसनीय और सम्मानित लेखक बना दिया है। वे लगातार समाज के मुद्दों को उजागर करने और जागरूकता फैलाने में योगदान दे रही हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

https://gregabandoned.com/urbex/

slot jepang

slot27

sip777

barudak88

barudak88

slot bet 100

https://www.bbadgvc.com/

togel china

https://therealicyspot.com/is-italian-ice-healthier-than-ice-cream/ https://therealicyspot.com/is-italian-ice-keto-friendly/

hongkong slot

hongkong slot

mahjong slot

slot scatter hitam

slot777