uangtogel

23 C
Delhi
Monday, May 11, 2026
HomeUncategorizedरांची में ट्रक परिचालन का बड़ा संकट! नगद भाड़ा न मिला तो...

रांची में ट्रक परिचालन का बड़ा संकट! नगद भाड़ा न मिला तो ठप हो सकता है पूरी लॉजिस्टिक्स सिस्टम

रांची के सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के किचटो में रविवार को विस्थापित प्रभावित ट्रक ऑनर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई। इस बैठक में ट्रक भाड़ा भुगतान को लेकर कड़ा रुख अपनाने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन ने साफ कह दिया है कि यदि 2018 में तय किए गए भाड़े का नगद भुगतान संबंधित डीओ होल्डर और लिफ्टर द्वारा जल्द नहीं किया गया, तो ऐसे लिफ्टरों के ट्रकों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

बैठक में मौजूद सदस्यों ने बताया कि वर्षों से तय भाड़े की दरों के बावजूद भुगतान में मनमानी की जा रही है। इससे विस्थापित और प्रभावित ट्रक मालिकों की आर्थिक स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। बार-बार आग्रह करने के बाद भी भुगतान नहीं होने पर एसोसिएशन ने यह सख्त फैसला लिया है।

बैठक की अध्यक्षता महेंद्र गंझु ने की, जिन्होंने स्पष्ट कहा कि ट्रक मालिकों के अधिकारों की अनदेखी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय भाड़े का भुगतान शीघ्र नहीं हुआ, तो एसोसिएशन आंदोलनात्मक कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेगा।

इस बैठक में रचित गंझु, रामबालक गंझु, गबर महतो, आशिक अली, अमर कुमार महतो, श्रवण महतो, सल्खू महतो, मोहम्मद इदरीश अंसारी, मोहम्मद लियाकत, प्रेम ठाकुर सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने साफ किया है कि यदि इस बार भी भुगतान नहीं हुआ, तो इसके लिए पूरी जिम्मेदारी संबंधित डीओ होल्डर और लिफ्टरों की होगी। अब सवाल ये है कि क्या सरकार और लिफ्टर इस चेतावनी को गंभीरता से लेंगे या झारखंड की लॉजिस्टिक्स सेवा ठप होने का खतरा बढ़ता जाएगा।

jnews
jnewshttp://jharkhandnews.com
घा सिन्हा एक समर्पित और प्रतिभाशाली कंटेंट राइटर, वेबसाइट अपडेटर और डिजिटल हैंडलर हैं, जो बीते कई वर्षों से न्यूज़ और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वे विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर गहराई से शोध कर सटीक, संतुलित और प्रभावी लेखन प्रस्तुत करती हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और पाठकों को सहज रूप से जोड़ने वाली है, जिससे जटिल खबरें भी आसानी से समझी जा सकती हैं। इसके साथ ही मेघा वेबसाइट मैनेजमेंट, कंटेंट अपडेट और डिजिटल प्लेटफॉर्म हैंडलिंग में भी दक्ष हैं। वे नियमित रूप से वेबसाइट को अपडेट रखने, खबरों को समय पर प्रकाशित करने और कंटेंट की गुणवत्ता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनकी मेहनत, लगन और प्रोफेशनल अप्रोच ने उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है, जो समाज में जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

https://gregabandoned.com/urbex/

slot jepang

slot27

sip777

agung11

barudak88

barudak88

slot bet 100

https://www.bbadgvc.com/

togel china

https://therealicyspot.com/is-italian-ice-healthier-than-ice-cream/ https://therealicyspot.com/is-italian-ice-keto-friendly/

hongkong slot

hongkong slot

mahjong slot

slot scatter hitam

spaceman

pgsoft

slot qris

slot777

https://www.octhaimassage.com/services slot 4d