केप टाउन में चल रही शूटिंग के दौरान सामने आया भावुक और प्यारा पल, रणवीर सिंह की गोद में बैठी बेटी दुआ ने देखा मम्मी-पापा का काम
Shah Rukh Khan और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘किंग’ के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जहां दोनों सितारे रोमांटिक सीन शूट करते नजर आ रहे हैं, वहीं रणवीर सिंह की गोद में बैठी उनकी बेटी दुआ भी इस खास पल की गवाह बनती दिखाई दीं।
बॉलीवुड के बादशाह Shah Rukh Khan और ग्लैमरस एक्ट्रेस Deepika Padukone एक बार फिर अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। दोनों इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच फिल्म के सेट से एक वीडियो लीक हो गया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।
यह वीडियो Cape Town के समुद्र किनारे शूट किए गए एक रोमांटिक गाने का बताया जा रहा है, जिसमें शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच की केमिस्ट्री एक बार फिर फैंस को उनकी पुरानी फिल्मों की याद दिला रही है।
हालांकि इस वीडियो में सिर्फ रोमांस ही नहीं, बल्कि एक बेहद प्यारा पारिवारिक पल भी कैद हुआ है। वीडियो में एक व्यक्ति गोद में एक छोटी बच्ची को लिए हुए नजर आता है, जिसे फैंस दीपिका और Ranveer Singh की बेटी दुआ बता रहे हैं।
बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह अपनी बेटी दुआ को लेकर सेट पर मौजूद थे। वीडियो में बच्ची पिंक कपड़ों में नजर आ रही है और सेट पर हो रही गतिविधियों को ध्यान से देख रही है। यह दृश्य फैंस के दिल को छू गया है।
वीडियो में एक और खास बात सामने आई है—शूटिंग के दौरान शाह रुख खान के बॉडीगार्ड्स छोटी दुआ को खुश करने के लिए डांस करते नजर आए। इस मासूम पल ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।
फैंस का कहना है कि यह सिर्फ एक फिल्म की शूटिंग नहीं, बल्कि एक खूबसूरत फैमिली मोमेंट भी है। जहां एक ओर दीपिका अपने काम को लेकर पूरी तरह प्रोफेशनल हैं, वहीं दूसरी ओर वह अपनी बेटी का भी पूरा ध्यान रख रही हैं।
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने करियर और पर्सनल लाइफ दोनों को शानदार तरीके से बैलेंस कर रही हैं। एक तरफ वह साउथ सुपरस्टार Allu Arjun के साथ फिल्म ‘राका’ की शूटिंग कर रही हैं, तो दूसरी ओर ‘किंग’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट में भी सक्रिय हैं।
मां बनने के बाद भी दीपिका का काम के प्रति समर्पण फैंस को काफी प्रेरित कर रहा है। वह अपनी बेटी को भी साथ लेकर शूटिंग कर रही हैं, जो उनके मजबूत और जिम्मेदार व्यक्तित्व को दर्शाता है।
इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह सबसे प्यारा वीडियो है, जिसमें दुआ अपनी मम्मी को काम करते देख रही है।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “रणवीर और दुआ को देखना बहुत इमोशनल है, यह असली फैमिली गोल्स हैं।”
कई फैंस ने यह भी कहा कि दीपिका और शाह रुख की जोड़ी एक बार फिर सुपरहिट साबित होगी और ‘किंग’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी
इस वीडियो के सामने आने के बाद फिल्म ‘किंग’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म में शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पहले भी कई हिट फिल्में दे चुकी है, ऐसे में इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं।
