uangtogel

23 C
Delhi
Saturday, March 14, 2026
HomejharkhandJharkhand News: सिलेंडर के लिए बढ़ी भीड़, बरमसिया रोड पर धक्का-मुक्की और...

Jharkhand News: सिलेंडर के लिए बढ़ी भीड़, बरमसिया रोड पर धक्का-मुक्की और कहासुनी का माहौल

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले में रसोई गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। शहर के बरमसिया रोड स्थित जैन गैस एजेंसी पर शुक्रवार को सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों की भीड़ अचानक बढ़ गई। लोगों के बीच धक्का-मुक्की और कहासुनी शुरू हो गई। स्थिति काबू में न आने पर सुरक्षा कर्मियों को बुलाया गया। इसके बाद भी हालात बिगड़े देख नगर थाना पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडरों का वितरण व्यवस्थित तरीके से शुरू हुआ और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई।

शहरी इलाकों में गैस आपूर्ति ठप, लोगों में रोष

शहर के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर की समय पर आपूर्ति नहीं हो रही है। ऊपर से बुकिंग प्रणाली भी बंद होने के कारण लोग सीधे एजेंसी पहुंच रहे हैं। जैन गैस एजेंसी पर शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग एकसाथ पहुंचे, जिससे हालात और बिगड़ गए। भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई और लोगों में हंगामा मच गया। उपभोक्ताओं ने बताया कि वे लगातार कई दिन से सिलेंडर के लिए लाइन में लगे हैं लेकिन सिलेंडर नहीं मिल पा रहे।

लोग बोले- चार दिन से खाना नहीं बना, बच्चे परेशान

सिलेंडर लेने आए उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस न मिलने के कारण चार दिनों से खाना नहीं बन पाया। कई परिवार बच्चों के साथ परेशान हैं। लोगों का कहना है कि घंटों इंतजार करने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा और एजेंसी वाले सही जानकारी नहीं दे रहे। कई परिवार खाली हाथ लौटने को मजबूर हुए। इस कारण सेड़ग्रस्त लोग प्रशासन से तत्काल राहत की मांग कर रहे हैं।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ही हुई आपूर्ति

हंगामे की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में सिलेंडरों का वितरण व्यवस्थित तरीके से किया गया, जिससे भीड़ नियंत्रित हुई। हालांकि, शहर के कई इलाकों में गैस सिलेंडर की कमी अभी भी बनी हुई है। लोग जिला प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि आपूर्ति जल्द सुनिश्चित की जाए ताकि आम परिवारों को राहत मिल सके। प्रशासन की लापरवाही के कारण आम जनता भारी असुविधा झेल रही है।

jnews
jnewshttp://jharkhandnews.com
नेहा यादव पिछले पाँच वर्षों से एक प्रतिभाशाली और समर्पित न्यूज़ आर्टिकल राइटर के रूप में काम कर रही हैं। उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहराई से शोध कर, समाचारों को सटीक और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अपना अनूठा अंदाज विकसित किया है। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और आकर्षक है जिससे पाठकों को जानकारी समझने में आसानी होती है। नेहा हर दिन नवीनतम घटनाओं और विषयों पर अपडेट रहती हैं और उन्हें व्यापक दृष्टिकोण से दर्शाने का प्रयास करती हैं। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें न्यूज़ वेबसाइट पर विश्वसनीय और सम्मानित लेखक बना दिया है। वे लगातार समाज के मुद्दों को उजागर करने और जागरूकता फैलाने में योगदान दे रही हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

https://gregabandoned.com/urbex/

slot jepang

slot27

sip777

agung11

barudak88

barudak88

slot bet 100

https://www.bbadgvc.com/

togel china

https://therealicyspot.com/is-italian-ice-healthier-than-ice-cream/ https://therealicyspot.com/is-italian-ice-keto-friendly/

hongkong slot

hongkong slot

mahjong slot

slot scatter hitam

slot777