शराब की दुकानें बंद, सोशल मीडिया पर पल-पल निगरानी; रांची में दुर्गा पूजा के लिए प्रशासन की एडवाइजरी
08 Oct 2026 · 1 min read · 15 views
रांची में दुर्गा पूजा के लिए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान पूरे जिले में शराब की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही प्रशासन सोशल मीडिया से लेकर हर जगह कड़ी नजर रखेगा, जिससे अफवाह फैलाने वालों पर ऐक्शन लिया जा सके।