Skip to main content
Home › Tribal › सिमडेगा में SDLC की बैठक संपन्न:
TribalJharkhand News Desk

सिमडेगा में SDLC की बैठक संपन्न:

सिमडेगा में SDLC की बैठक संपन्न:

31 वन अधिकार दावों पर मंथन, 7 दावे सुधार हेतु वापस, 21 दावे DLC को अग्रसारित

सिमडेगा- 2 नवंबर 2026 वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत जिले के वन आश्रित समुदायों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, आज अनुमंडल कार्यालय, सिमडेगा में SDLC (Sub Divisional Level Committee) की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता SDLC अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुमंत तिर्की ने की।

31 दावों पर गहन समीक्षा - बैठक में सिमडेगा जिले के चार प्रखंडों - बानो, जलडेगा, पाकरटांड और ठेठईटांगर की विभिन्न ग्राम सभाओं द्वारा प्रस्तुत कुल 31 फाइलों की एक-एक कर समीक्षा की गई। FRA Cell, रांची से आए श्री अंकुर और श्री तुषार कुंभकार तथा उपस्थित वनकर्मियों ने प्रत्येक दावे का तकनीकी परीक्षण किया I समीक्षा में पाया गया कि 8 दावे सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन अधिकार (CFRR) के और 16 दावे सामुदायिक वन अधिकार (CFR) के सभी मापदंडों पर सही हैं।

फोटोग्राफ
फोटोग्राफ

7 दावे पुन: सुधार के लिए वापस - बैठक में 7 संयुक्त CFR & CFRR दावों को त्रुटि सुधार हेतु संबंधित ग्राम सभाओं को वापस करने का निर्णय लिया गया। SDO महोदय ने बताया कि इन दावों में ग्राम सभा के भौतिक सत्यापन से सम्बंधित कमियां, कोरम में कमी तथा ग्राम सभा के वन प्रबंधन के साक्ष्य इत्यादि में कमी होने के कारण इन्हें पुन: ग्राम सभा को वापस किया जाता है I

बैठक में कौन रहे मौजूद? - इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, पंचायत समिति के जन प्रतिनिधि , वन विभाग के रेंज ऑफिसर, CSO संगठनों से ISB संस्था के कर्मचारी, PHIA फाउंडेशन की टीम, FRA Cell रांची के प्रतिनिधि साथ ही पाकरतांड प्रखंड के भुंडूपानी, नानेसेरा, कैरबेड़ा तथा सरखुटोली गाँव के वनाधिकार समिति के सदस्य , ग्राम प्रधान, पूर्व मुखिया तथा अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे I

निर्देश - SDO श्री तिर्की ने निर्देश दिया कि जिन 24 दावों में सभी दस्तावेज सही हैं, उन्हें जल्द से जल्द बैठक की कारवाही के साथ अग्रिम कारवाही हेतु DLC को भेजा जाए। वहीं वापस किए गए 7 दावों को जल्द से जल्द सुधार कर पुनः जमा करने को कहा गया है, ताकि किसी भी पात्र गांव को उनके दावित वन क्षेत्र का अधिकार तथा मान्यता दिया जा सके I

Share this article