रांची के होटल में पुलिस का छापा, कई लड़के-लड़कियां पकड़े गए
By Jharkhand News Desk
· 2d ago · 1 min read
झारखंड की राजधानी रांची में होटल और बार की आड़ में कथित अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कल देर रात विशेष अभियान चलाया। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर कोतवाली और लालपुर क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आधा दर्जन से अधिक होटल और बार में छापेमारी की।