झारखंड के रांची में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां धुर्वा थाना क्षेत्र के शहीद मैदान में शराब सेवन के दौरान विवाद में एक ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। चुटिया के द्वारिकापुरी निवासी ऑटो चालक शोभन राय की हत्या मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।