Skip to main content
Home › National › राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर उपायुक्त ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
LateharNationalJharkhand News Desk

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर उपायुक्त ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर उपायुक्त ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय एकजुटता को बनाए रखने का लिया गया संकल्प

लातेहार: राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय सभागार में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान देश की एकता एवं अखंडता के शिल्पकार, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री संदीप कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र निर्माण एवं देश की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया।

उपायुक्त ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन एवं उनके आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने अपने दृढ़ नेतृत्व एवं दूरदर्शिता से देश को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को जाति, धर्म, भाषा एवं क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। देश की प्रगति एवं विकास के लिए एकजुटता और आपसी सद्भाव अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रीय एकजुटता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

Share this article