Skip to main content
Home › Tribal › आयुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गयाए जहां उनहोंने सम्बंधित अधिकारियो को त्वरित करवाई करने के निर्देश दिए
DeogharTribalJharkhand News Desk

आयुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गयाए जहां उनहोंने सम्बंधित अधिकारियो को त्वरित करवाई करने के निर्देश दिए

आयुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गयाए जहां उनहोंने सम्बंधित अधिकारियो को त्वरित करवाई करने के निर्देश दिए

देवघर:  जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा। साथ ही उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। वहीं जनता दरबार के दौरान राशन कार्ड में नाम जोड़ने, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन एवं राजस्व से संबंधित मामलों को अॉन स्पॉट निराकरण संबंधित विभाग द्वारा किया गया। इसके अलावा जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने जिले के पालोजोरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम-बागदाहा मोहली टोला के ग्रामीणों के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए आंगनवाड़ी केंद्र में सेविका चयन प्रक्रिया की जांच का निर्देश उप विकास आयुक्त को दिया, ताकि आंगनवाड़ी केंद्र के सुचारू संचालन और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए किसी स्थानीय और योग्य उम्मीदवार का चयन किया जा सके। आगे सारठ अंचल अंतर्गत केन्दुआटांड़ ग्राम के ग्रामीणों ने स्थानीय भू-माफियाओं द्वारा सरकारी वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने से जुड़े मामलें को संज्ञान में लेते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आगे जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं के साथ राजस्व, भूमि सुधार और भू-अर्जन से जुड़े मामलों में आम जनता की सहूलियत, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। साथ ही इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।

Share this article