Skip to main content
Home › Tribal › घायल फादर बेनेदिक्त बारला से मिले विधायक भूषण बाड़ा, पल्स अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल
TribalJharkhand News Desk

घायल फादर बेनेदिक्त बारला से मिले विधायक भूषण बाड़ा, पल्स अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

घायल फादर बेनेदिक्त बारला से मिले विधायक भूषण बाड़ा, पल्स अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल

चिकित्सक और खूंटी धर्मप्रांत के विकार जनरल से भी की मुलाकात, फादर के स्वास्थ्य और उपचार की ली जानकारी

सिमडेगा। 

खूंटी में अज्ञात हमलावरों के हमले में घायल फादर बेनेदिक्त बारला का रांची स्थित पल्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा अस्पताल पहुंचे और घायल पुरोहित का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से फादर की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति और चल रहे उपचार की जानकारी ली। साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अस्पताल पहुंचने पर विधायक भूषण बाड़ा ने फादर बेनेदिक्त बारला का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. रास कुजूर से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपचार की प्रगति, चिकित्सकीय देखरेख और फादर के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी प्राप्त की। विधायक ने चिकित्सक से इलाज के संबंध में चर्चा करते हुए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के विषय में भी जानकारी ली।

विकर जनरल फादर बिसु मुंडा से भी की मुलाकात

विधायक भूषण बाड़ा ने खूंटी धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर बिसु मुंडा से भी मुलाकात की। फादर बिसु मुंडा घायल फादर बेनेदिक्त बारला के साथ अस्पताल में मौजूद रहकर उनकी देखभाल और आवश्यक सहयोग में जुटे हैं। विधायक ने उनसे फादर के स्वास्थ्य, उपचार और अस्पताल में की जा रही देखभाल के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान विधायक ने घायल पुरोहित के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उनके जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौटने की कामना की। अस्पताल में हुई इस मुलाकात के दौरान धार्मिक समुदाय से जुड़े लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी फादर के स्वास्थ्य की जानकारी ली। विधायक भूषण बाड़ा के साथ कांग्रेस जिला सचिव समीर कुल्लू, समाजसेवी दयामनी बारला और कांग्रेस नेता सुनील उरांव भी मौजूद थे। सभी ने घायल फादर के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

हमले की निष्पक्ष जांच हो: भूषण बाड़ा

विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि ऐसी घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। ताकि हमले के पीछे की परिस्थितियों का पता चल सके और दोषियों की पहचान कर कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है। इस तरह की घटनाओं की जांच निष्पक्ष की जानी चाहिए। ताकि पीड़ित को न्याय मिल सके और लोगों का कानून-व्यवस्था पर भरोसा बना रहे।

Share this article