Skip to main content
Home › Health › फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले के सतगावां एवं मरकच्चो प्रखंड में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
KodermaHealthJharkhand News Desk

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले के सतगावां एवं मरकच्चो प्रखंड में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले के सतगावां एवं मरकच्चो प्रखंड में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

​कोडरमा:  राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NVBDCP), जिला स्वास्थ्य समिति (DHS), कोडरमा के तत्वावधान में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिले के सतगावां एवं मरकच्चो प्रखंड में सघन गतिविधियां चलाई गईं।

​सतगावां में BLTF की बैठक, स्थलीय भ्रमण व रात्रि चौपाल:

सतगावां प्रखंड के HSC शिवपुर में अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निगरानी हेतु प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स (BLTF - Block Level Task Force) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आज रात्रि रक्त पट्ट (NBS - Night Blood Survey) संग्रह कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने, स्वास्थ्य दलों के आपसी समन्वय तथा शत-प्रतिशत लक्षित आबादी की भागीदारी सुनिश्चित करने की विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

​BLTF के दिशा-निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा HSC शिवपुर एवं आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय भ्रमण किया गया। उल्लेखनीय है कि इस अभियान से एक दिन पूर्व सतगावां में ग्रामीणों के साथ 'रात्रि चौपाल' का भी आयोजन किया गया था, जिसके माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि फाइलेरिया के परजीवी (माइक्रोफाइलेरिया) रात के समय ही मानव रक्त में सक्रिय होते हैं, इसलिए रात्रि में रक्त जांच कराना अत्यंत आवश्यक है।

​मरकच्चो के देवीपुर स्थित मदरसा में जागरूकता कार्यक्रम:

वहीं दूसरी ओर, मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर स्थित मदरसा चिश्तिया स्कूल में रात्रि रक्त पट्ट (NBS) संग्रह कार्यक्रम के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं के बीच एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विद्यालय में बरियारडीह के मुर्कमनाय गांव से भी काफी संख्या में बच्चे अध्ययनरत हैं, (मुर्कमनाय मे 26/10/2026 से वहां NBS कार्य किया जाना है )जिन्हें फाइलेरिया से बचाव, इसके लक्षण एवं जांच के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

​अभियान को गति देने के लिए दोनों प्रखंडों में एमटीएस (MTS), एमपीडब्ल्यू (MPW) एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया गया तथा ग्रामीणों को जांच के लिए प्रेरित करने हेतु व्यापक स्तर पर माइकिंग की गई।

​प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स (BLTF) एवं स्वास्थ्य विभाग ने सतगावां और मरकच्चो के सभी ग्रामीणों से जांच दलों का पूर्ण सहयोग करने तथा जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि द्वारा भी अहम योगदान दिया जा रहा है।

Share this article