नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना नक्शा पास कराए सार्वजनिक गली पर अतिक्रमण से जुड़े मामलें में जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश जनता दरबार में भूअर्जन से जुड़े विभिन्न मामलों का किया गया समाधान
देवघर: जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा। साथ ही उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। वहीं जनता दरबार के दौरान राशन कार्ड में नाम जोड़ने, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, पेंशन एवं राजस्व से संबंधित मामलों को अॉन स्पॉट निराकरण संबंधित विभाग द्वारा किया गया।इसके अलावा जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने श्रुति कुमारी के आवदेन पर संज्ञान लेते हुए आधार कार्ड में सुधार से जुड़े कार्यों हेतु संबंधित अधिकारी को बुला कर अॉन द स्पॉट समाधान कराया गया। आगे बासुकीनाथ-देवघर मुख्य मार्ग (एनएच-114ए) के चैड़ीकरण हेतु अधिग्रहित की गई जमीन के मुआवजे और पारिवारिक सूची के सत्यापन में हो रही देरी से जुड़े आवेदन पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया, ताकि भुगतना की प्रकिया जल्द पूर्ण की जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के रिखिया थाना अंतर्गत मौजा अमगछिया (टोला लछमनिया टाँड़) स्थित फौती और सार्वजनिक उपयोग की सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा जबरन घेराबंदी कर अवैध निर्माण किए जाने से जुड़े मामलें में उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। आगे बीएन साह रोड निवासी के जुड़े आवेदन पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने नगर आयुक्त को नगर निगम देवघर से बिना स्वीकृत नक्शा मकान निर्माण करने एवं सार्वजनिक गली भूमि पर अतिक्रमण से जुड़े मामलें में जांच कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देइस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती प्रीतिलता किस्कू, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं जन-शिकायत कोषांग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।श दिया।