Skip to main content
Home › Administration › धुर्वा बांध में 24 वर्षीय एक महिला डूब गई; NDRF ने शव को बाहर निकाला।
RanchiAdministrationJharkhand News Desk

धुर्वा बांध में 24 वर्षीय एक महिला डूब गई; NDRF ने शव को बाहर निकाला।

धुर्वा बांध में 24 वर्षीय एक महिला डूब गई; NDRF ने शव को बाहर निकाला।

रांची: राजधानी रांची के धुर्वा डैम में डूबने से 24 वर्षीय युवती की मौत हो गई. मृतका की पहचान धुर्वा के जगन्नाथपुर खटाल निवासी रानी के रूप में हुई है. फिलहाल, युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस हादसे समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

जांच जारी

25 वर्षीय रानी कुमारी की धुर्वा डैम में डूबने की वजह से रविवार को मौत हो गई. नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि मामला हादसा का है, या आत्महत्या का इसकी जांच की जा रही है. सुबह में यह सूचना मिली थी कि एक युवती धुर्वा डैम में गिर गई है.घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और डैम में तलाशी अभियान चलाया. काफी मशक्कत के बाद युवती का शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. मामले की जांच नगड़ी थाना की पुलिस कर रही है.

कई घंटों की मशक्कत के बाद गहरे पानी से निकाला गया महिला का शव

एनडीआरएफ के द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि रांची में गहरे पानी में डूबी रानी कुमारी का शव काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया. डीप डाइवर्स की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए रविवार दोपहर बाद शव को पानी से बाहर निकाला.

मृतका की पहचान रानी कुमारी (पिता-बिखन राय), निवासी खटाल जगन्नाथपुर, थाना जगन्नाथपुर, जिला रांची के रूप में हुई है. शव बरामद होने के बाद उसे परिजनों की मौजूदगी में एएसआई ललन कुमार को सौंप दिया गया. इसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Share this article