Skip to main content
Home › Editorial › आज झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष, श्री प्राणेश सॉलोमन जी जामताड़ा के बेना मैदान में आयोजित तीन दिवसीय “शांति प्रार्थना महोत्सव 2026” के पहले दिन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
EditorialJharkhand News Desk

आज झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष, श्री प्राणेश सॉलोमन जी जामताड़ा के बेना मैदान में आयोजित तीन दिवसीय “शांति प्रार्थना महोत्सव 2026” के पहले दिन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

आज झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष, श्री प्राणेश सॉलोमन जी जामताड़ा के बेना मैदान में आयोजित तीन दिवसीय “शांति प्रार्थना महोत्सव 2026” के पहले दिन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

प्रेम, आस्था, विश्वास, शांति एवं आध्यात्मिक संदेश से ओत-प्रोत इस प्रार्थना महोत्सव में राजस्थान से पधारे आचार्य विकास मसीह जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ पास्टर मार्क त्रिभुवन जी एवं पास्टर विलियम मसीह जी ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई और प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, शांति एवं मानवता के संदेश को उपस्थित लोगों तक पहुँचाया।


आचार्य विकास मसीह जी के प्रेरणादायक एवं आध्यात्मिक वचनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय में आस्था, विश्वास, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। पूरे वातावरण में प्रार्थना, शांति और आध्यात्मिक भाव की अनुभूति हुई।


यह तीन दिवसीय आयोजन प्रेम, भाईचारे, आपसी सद्भाव, एकता एवं मानवता के मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी जुड़ाव और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


कार्यक्रम में झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष, श्री प्राणेश सॉलोमन जी साथ में अनेक गणमान्य अतिथिगण, सामाजिक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में विश्वासी (मसीही समुदाय) उपस्थित रहे।


परमेश्वर से प्रार्थना है कि “शांति प्रार्थना महोत्सव 2026” का यह पवित्र संदेश जन-जन तक पहुँचे तथा झारखंड में प्रेम, शांति, आपसी भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक एकता की भावना और अधिक मजबूत हो।

प्रभु यीशु मसीह का प्रेम और शांति सभी के जीवन में बनी रहे।

Share this article