Skip to main content
Home › Editorial › झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री प्राणेश सॉलोमन जी सिमडेगा काॅलेज मोड़-रेंगाड़ी रोड स्थित डुमर टोली मैदान में आयोजित “झारखंड प्रार्थना महोत्सव 2026” के प्रथम दिन के कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए
SimdegaEditorialJharkhand News Desk

झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री प्राणेश सॉलोमन जी सिमडेगा काॅलेज मोड़-रेंगाड़ी रोड स्थित डुमर टोली मैदान में आयोजित “झारखंड प्रार्थना महोत्सव 2026” के प्रथम दिन के कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए

झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री प्राणेश सॉलोमन जी सिमडेगा काॅलेज मोड़-रेंगाड़ी रोड स्थित डुमर टोली मैदान में आयोजित “झारखंड प्रार्थना महोत्सव 2026” के प्रथम दिन के कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए

झारखण्ड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय उपाध्यक्ष श्री प्राणेश सॉलोमन जी सिमडेगा काॅलेज मोड़-रेंगाड़ी रोड स्थित डुमर टोली मैदान में आयोजित “झारखंड प्रार्थना महोत्सव 2026” के प्रथम दिन के कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलित कर हुई।

प्रेम, आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक संदेश से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध प्रेरित अंकित सजवान (Apostle Ankit Sajwan) अपनी धर्मपत्नी पास्टर मोनिका जी के साथ झारखंड की जनता के बीच प्रभु यीशु मसीह का संदेश लेकर उपस्थित हुए। उनके प्रेरणादायक वचनों ने उपस्थित लोगों के हृदय में श्रद्धा, विश्वास, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

यह आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे, आपसी सद्भाव, एकता एवं आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर झारखंड सरकार में इंडिया महागठबंधन के कांग्रेस कोटे से सिमडेगा के माननीय विधायक श्री भूषण बाड़ा जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के माननीय सदस्य श्री रंजीत कुमार मल्लिक जी, दुमका के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री अम्बर लकड़ा (IPS) जी, खूंटी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्री बसंत कुमार लोंगा जी सहित अनेक गणमान्य अतिथिगण एवं बड़ी संख्या में विश्वासी (मसीही) उपस्थित रहे।

परमेश्वर से प्रार्थना है कि यह महोत्सव प्रेम, शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुँचाए तथा झारखंड में आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता और अधिक मजबूत हो।

Share this article