भव्य आयोजन आधुनिक इंडिया फाउंडेशन (Aadhunik India Foundation) द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
रांची / नई दिल्ली: आदिवासी समाज के कल्याण, सामुदायिक विकास और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रतिया उरांव का चयन प्रतिष्ठित ‘भगवान बिरसा मुंडा राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ (Bhagwan Birsa Munda National Award 2026) के लिए किया गया है। उन्हें यह सम्मान रविवार, 15 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस 2026’ के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।
151वीं जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन आधुनिक इंडिया फाउंडेशन (Aadhunik India Foundation) द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के स्वर्ण जयंती सभागार में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। फाउंडेशन की आयोजन समिति के अध्यक्ष इंजीनियर के.के. जमुदा और सचिव जॉनसन सुरीन द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, रतिया उरांव का चयन एक उच्चस्तरीय जूरी समिति द्वारा समाज, शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके निःस्वार्थ समर्पण को देखते हुए किया गया है।
समारोह में जुटेंगे कई केंद्रीय मंत्री और सांसद ‘जनजातीय गौरव: विरासत, स्वाभिमान और राष्ट्र निर्माण’ थीम पर आधारित इस राष्ट्रीय सम्मेलन के सलाहकार मंडल में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गा दास उइके, लोकसभा सांसद व एससी/एसटी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद कृपानाथ मल्लाह और राज्यसभा सांसद तेरोश गोवाला जैसे प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल हैं।
आयोजन समिति ने रतिया उरांव को बधाई देते हुए कहा है कि उनकी कार्यशैली भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को चरितार्थ करती है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।