Skip to main content
Home › Administration › उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में अनुकंपा समिति एवं जिला स्थापना समिति की बैठक संपन्न, कुल 14 आवेदकों का चयन
DeogharAdministrationJharkhand News Desk

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में अनुकंपा समिति एवं जिला स्थापना समिति की बैठक संपन्न, कुल 14 आवेदकों का चयन

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में अनुकंपा समिति एवं जिला स्थापना समिति की बैठक संपन्न, कुल 14 आवेदकों का चयन

देवघरः उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में आज दिनांक 13.10.2026 को चैकीदार अनुकंपा समिति एवं सामान्य अनुकंपा समिति की बैठक का आयोजन समाहरणालय कक्ष में आयोजित किया गया। बैठक के दौरान समिति द्वारा अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति हेतु प्राप्त विभिन्न आवेदनों का गहन और भौतिक सत्यापन किया गया।

इसके अलावा बैठक के दौरान मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को नियमों के तहत त्वरित कार्रवाई करने और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बैठक में समिति द्वारा पारदर्शिता के साथ समीक्षा करने के बाद कुल 14 आवेदकों के चयन गया, जिसमें चैकीदार अनुकंपा के आधार पर 07 और सामान्य अनुकंपा के तहत 07 आवेदकों का चयन किया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि चयन की प्रक्रिया के बाद आगे की कार्रवाई को बिना किसी विलंब के ससमय पूरा किया जाए। इसके अतिरिक्त जिला स्थापना समिति की बैठक के दौरान भी उपायुक्त द्वारा विभिन्न स्थापना संबंधी मामलों की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि प्रशासनिक कार्यों को ससमय और सुचारू रूप से निष्पादित किया जा सके। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ नियमों के दायरे में रहकर अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 

इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता श्री हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर श्री रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर श्री राजीव कुमार, स्थापना उपसमाहर्ता, सामान्य शाखा प्रभारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, हेडक्वार्टर डीएसपी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Share this article