Skip to main content
Home › Crime › पलामू के नौडीहा में, जादू-टोना करने के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति का गला रेतकर हत्या कर दी गई।
PalamuCrimeJharkhand News Desk

पलामू के नौडीहा में, जादू-टोना करने के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति का गला रेतकर हत्या कर दी गई।

पलामू के नौडीहा में, जादू-टोना करने के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति का गला रेतकर हत्या कर दी गई।

पलामू: जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के मंगरडीहा गांव में अंधविश्वास के नाम पर एक बुजुर्ग की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी परिवार फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतक की पहचान सीता राम रविदास के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पलामू के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव के रहने वाले थे. लेकिन वह पिछले 40 वर्षों से अपने ससुराल मंगरडीहा में रह रहे थे.दरअसल, मंगरडीहा के रहने वाले महंग राम के बेटे विवेक कुमार की तबीयत खराब हो गयी थी. विवेक को इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. लेकिन मंगलवार की देर रात उसकी मौत हो गई.

विवेक कुमार की मौत के बाद महंग राम के परिवार के सदस्य बुधवार की सुबह सीताराम रविदास के घर पर पहुंचे. पूरे परिवार ने मिलकर सीताराम पर हमला कर दिया और फिर गला काटकर उनकी हत्या कर दी.

घटना की जानकारी मिलने के बाद नौडीहा बाजार के थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि अंधविश्वास में घटना को अंजाम दिया गया है. पूरे परिवार ने मिलकर मृतक पर हमला किया. घटना को अंजाम देने वाले आरोपी फरार हैं. पुलिस छापेमारी कर रही है. सीताराम रविदास पर झाड़ फूंक करने का आरोप लगाकर उनकी हत्या की गई है.

Share this article